Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय मुजफ्फरनगर: दृष्टिहीन सत्येंद्र की अटूट शिवभक्ति! बिना किसी साथी के लाठी के सहारे 3 दिन में तय किया ... बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर मायावती ने जताया गहरा शोक, बताया पार्टी का वफादार स्त... डांगावास हत्याकांड: 11 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, CBI सबूत साबित करने में नाकाम, सभी 40 आरोपी बरी अजमेर नगर निगम की अनूठी पर्यावरण पहल, दरगाह और पुष्कर ब्रह्मा मंदिर के फूलों से बनेगी जैविक खाद नागपुर में डॉक्टर के बेटे की दरिंदगी: 16 वर्षीय छात्रा को 24 घंटे बंधक बना चाबुक और चाकू से दी खौफना... बांके बिहारी आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी मुक्ति! ₹6,922 करोड़ की मथुरा हेरिटेज सिटी परियोज... दरगाह आला हजरत उर्स-ए-रजवी में मिसाल: सावन के सम्मान में नहीं बनेगी नॉनवेज बिरयानी, परोसा जाएगा शाका... कांवड़ यात्रा पर दारुल उलूम देवबंद की एडवाइजरी: छात्रों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य, कांवड़ रूट से दू... रांची में छात्र आंदोलन का सबसे बड़ा दिन: विधानसभा सत्र की शुरुआत के बीच क्या सरकार से होगी वार्ता?

मारवाड़ी शिक्षा ट्रस्ट द्वारा गंगा प्रसाद बुधिया की जयंती मनायी गयी

रांचीः आज मारवाड़ी महाविद्यालय प्रांगण में कॉलेज के संस्थापक स्व गंगा प्रसाद बुधिया जी की 119वी जयंती मनाई गई।

सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ,मारवाड़ी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार बंका ,श्री श्याम मंदिर हरमू  रोड के महामंत्री विश्वनाथ नरसरिया ,ब्राह्मण सभा के किशन शर्मा ,कन्या पाठ शाला के सचिव वेद प्रकाश बागला, अग्रवाल सम्मेलन के प्रभाकर अग्रवाल ,चिन्मय मिसन के राजेश शर्मा,विहिप के ओ पी लाल ने अपने अपने उद्गार व्यक्त कर सृजन शील गंगा प्रसाद बुधिया जी के वृहद सामाजिक जीवन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सचिव शुभम मंत्री ने प्राचार्य के साथ बुधिया परिवार के व ट्रस्ट के सचिव अरुण बुधिया को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद बंका ने कहा न हमे सिर्फ सरकार के योजना भरोसा ही नही बल्कि गंगा प्रसाद बुधिया के कार्य पद्धति से सिख लेने की आवश्कता है जिससे शिक्षा के क्षेत्र में समाज के हर तपके का विकाश हो इसके लिए ट्रस्ट कॉलेज के  विकास में हर सभंव मदद करेगा।

प्राचार्य ने कहा पूरा समाज गंगा प्रसाद बुधिया जी व पूरे ट्रस्ट के आभारी है जिन्होंने इस महाविद्यालय की स्थापना की।लाखों छात्र छात्राओ अभी तक यहां से शिक्षा प्राप्त कर देश विदेश में नाम रोशन कर रहे है। इस समारोह में मारवाड़ी कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज , एन एस एस के  छात्र -छात्राए उपस्थित थे।

इस सारस्वत श्रद्धांजलि सह गंगा प्रसाद बुधिया जयंती समारोह में मनोज रुहिया ,सुरेश जैन ,अनीश बुधिया, दिलीप बुधिया, मनोज चौधरी,महाबीर बोरा आयुष बुधिया ,रजनी बुधिया,कौशल राजगढ़िया,विश्वजीत बोस, विष्णु कांत खेमका, जय प्रकाश अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, राहुल सिन्हा, आषुतोष द्विवेदी,राजीव रंजन, सुनीता जैन,पवन जेडीआ,  डॉ आफताब जमील, कृष्ण कांत,अंकित शर्मा,अनुभव चक्रवर्ती,समीर निरंजन ,रमेश शर्मा,प्रमोद माली सहित सैकड़ों छात्र छात्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन ट्रस्ट के सचिव अरुण बुधिया व मंच संचालन पूजा कुमारी ने किया।अंत मे धन्यबाद ज्ञापन प्रोफेसर इंचार्ज  डॉ आर आर शर्मा ने किया।