Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...

तस्कर अनंत कुमार हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

दीपक नौरंगी

भागलपुरः बिहार में कुछ वर्षों से लगातार एसटीएफ की टीम बेहतर कार्य कर रही हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण है कि 21 जनवरी शनिवार के दिन एसटीएफ टीम को तीन बड़ी सफलता प्राप्त हुई

जिसमें एक इनामी अपराधी पवन सिंह और उसका शागिर्द धीरज यादव को एसटीएफ टीम ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया उसके बाद लखीसराय के कजरा थाना क्षेत्र से दुखनी कुमारी फरार महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता पाई जो चानन थाना के एक मामले में फरार चल रही थी

वहीं देर शाम फिर एसटीएफ की टीम ने मुंगेर के बरियारपुर थाना से संजीव उर्फ भोला मंडल को एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई

वहीं रविवार के दिन एसटीएफ टीम ने बेगूसराय जिले के कुख्यात अपराधी हथियार तस्कर अनंत कुमार पिता कमल किशोर सिंह ग्राम रामदेरी, निक्ति टोला, थाना मथानी छापामारी कर एसटीएफ टीम ने हथियार तस्कर को एक देशी पिस्टल, छह देसी कट्टा और 17 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया हैं।

गिरफ्तार अपराधी के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार हथियार तस्कर को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया हैं। बिहार के कई जिलों में लगातार हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने में एसटीएफ की टीम बेहतर कार्य करती दिख रही हैं।