Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुर्ग में सनसनीखेज वारदात: उपसरपंच की चाकू गोदकर हत्या, मोबाइल और ₹4,000 लूटकर फरार हुए आरोपी बिलासपुर में SI का बेटा निकला 1.25 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड: नाबालिग पोती को डराकर उड़ाए कैश और ग... गरियाबंद के भूतेश्वरनाथ महादेव में उमड़ा आस्था का जनसैलाब: सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक के लिए पह... छत्तीसगढ़ में 2024 बैच के 5 IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी: सरगुजा, सुकमा समेत 5 वनमंडलों में ... सुकमा के तुमलपाड़ में क्रेशर प्लांट और खदान के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मनीष कुंजाम बोले— बिन... कुलगाम आतंकी हमले में शहीद भूपेंद्र भैना के परिजनों का छलका दर्द: अंतिम दर्शन तक नहीं हुए; पूर्व सीए... धमतरी में सावन के पहले सोमवार पर उफना शिवभक्ति का सैलाब: 33 वर्षों से जारी पारंपरिक कांवड़ यात्रा मे... धमतरी में गूंजा 'हर-हर महादेव': इंडोर स्टेडियम में 251 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक, उमड... मध्य प्रदेश की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस चंद्र जैन का 76 वर्ष की आयु में निधन मध्य प्रदेश में 60% मूंग की MSP पर खरीदी शुरू, सागर के खरीदी केंद्रों पर फर्जीवाड़ा और अवैध वसूली का...

इटली का मोस्ट वांटेड तीस साल बाद गिरफ्तार

रोमः इटली का सबसे कुख्यात माफिया मैटो मेसिना डेनारो को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिसली के इलाके में उसका दबदबा चलता था। इसी वजह से पुलिस के रिकार्ड में मोस्ट वांटेड होने के बाद भी पुलिस को तीन दशक तक उसके ठिकानों के बारे में पक्की जानकारी कभी नहीं मिल पायी थी।

इस दौरान उस पर अपहरण, हत्या और नशे के कारोबार के कई मामले भी दर्ज हुए थे। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक पालेर्मो के एक निजी क्लीनिक में ईलाज कराते वक्त उसे धर दबोचा गया है। इटली के सुरक्षा बलों ने उसे गिरफ्तार करने के पहले पूरी तैयारी कर ली थी।

दरअसल इटली पुलिस को मैक्सिको की घटना से सीख मिली थी। वहां भी एक ऐसे ही माफिया को गिरफ्तार करने के क्रम में उसके गिरोह के अपराधियों ने पूरे शहर को अशांत कर दिया था और हवाई अड्डे के बाहर तक फायरिंग की थी। इसलिए इटली की पुलिस ने चारों तरफ से सही घेराबंदी कर लेने के बाद भी उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई की।

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक वह वर्ष 1993 से ही फरार चल रहा था। इसी वजह से यूरोपोल में भी उसके नाम की सूचना दी गयी थी और यूरोप के सारे देशों की पुलिस को उसकी तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद इटली के पुलिस प्रमुख लैमबेरटो गियानिनी ने कहा कि दरअसल अपराध के लिहाज से वह पूरे यूरोप का सबसे वांछित अपराधी था।

इससे पहले भी उसे गिरफ्तार करने के लिए कई देशों की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया था लेकिन कार्रवाई के पहले ही वह घटनास्थल से गायब हो जाता था। यह बताया गया है कि इस गिरफ्तारी के लिए इटली की सैन्य पुलिस को काम पर लगाया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि पुलिस को उसके गिरोह के लोगों द्वारा प्रतिरोध किये जाने की आशंका थी।

सौभाग्य से ऐसा कुछ नहीं हुआ। वरना मैक्सिको में करीब चौबीस घंटे तक एक माफिया की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा होता रहा था। गिरफ्तारी के बाद इटली के प्रधानमंत्री ने भी ट्विट कर इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। पुलिस रिकार्ड में उस पर दर्जनों आपराधिक हत्या के भी मामले दर्ज है। पुलिस की ओर से सिर्फ यह बताया गया है कि पक्की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके की अच्छी तरह घेराबंदी कर लेने के बाद सूर्य उगने के पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।