Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'जीरो फैट' ने ले ली जान! जांघ में लगा चाकू और तड़प-तड़प कर हुई बॉडी बिल्डर की मौत, डॉक्टरों का खुलास... MP News: मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली, जानें आम आदमी पर कितना बढ़ेगा बोझ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें और बढ़ीं! हाईकोर्ट के फैसले को अब सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौ... IPS Marriage News: यूपी के दो धुरंधर IPS अफसरों की हुई सगाई, बाड़मेर में होगी कृष्ण बिश्नोई-अंशिका व... Weather Update: देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट एम आरएनए इंजेक्शन से अब खुद ठीक होगा टूटा हुआ दिल भारत में पर्याप्त ईंधन भंडार मौजूद है होर्मुज के नौसेना कमांडर को मारा गयाः इजरायल बस और ट्रक की टक्कर में 14 लोग जिंदा जले अब सीएम लोगों से बात करेंगे पीएम मोदी

भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे सांसद की हार्ट अटैक से मौत

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के लोकसभा सदस्य संतोख सिंह चौधरी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। श्री संतोख सिंह चौधरी का शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जालंधर में दिवंगत सांसद के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री गांधी ने बाद में शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया श्री संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो जमीन से जुड़े परिश्रमी नेता,एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मजबूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जन सेवा को समर्पित किया।

शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। श्री खडगे ने अपने शोक संदेश में कहा हमारे सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ है। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।

श्रीमती वाड्रा ने कहा जालंधर के सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा। श्री संतोख सिंह जी कांग्रेस विचारधारा के लिए समर्पित नेता व सच्चे जनसेवक थे। उनके निधन से कांग्रेस को एक अपूरणीय क्षति हुई है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवदेनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें।