Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

छह साल के बच्चे ने शिक्षक को गोली मार दी

वर्जिनियाः यहां की एक घटना ने पूरे देश को भौंचक्का कर दिया है। दरअसल इस घटना में छह साल का एक स्कूल छात्र अपने स्कूल बैग में एक बंदूक ले आया था। उसने स्कूल के शिक्षक अबी झेवेरनर पर गोल चला दी। गोली से घायल हुए शिक्षक की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। इस एक घटना से पूरे देश अचंभित हो गया है।

यह घटना अमेरिका में बंदूक संस्कृति से बिगड़ते माहौल का एक जीता जागना नमूना है। खास कर इतने कम उम्र के बच्चे के पास बंदूक होना ही अपने आप में एक बड़ा सवाल बन गया है। कई प्रांतों में इसी वजह से अब हथियार रखने की मिली छूट को नियंत्रित करने की मांग उठने लगी है।

पूर्व में भी कई बार स्कूलों में फायरिंग होने की घटनाओं की वजह से अब इन स्कूलों के भीतर भी हथियारबंद सुरक्षा कर्मी मौजूद होते हैं। इसे भी बच्चों को मानसिक विकास के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। वैसे अमेरिका में सिनेमाघर, थियेटर, नाइट क्लब, सामान्य दुकानों, मॉलों, अस्पतालों, चर्च के भीतर, संगीत समारोहों में अथवा बसों में भी इस किस्म की फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं।

लेकिन चूंकि इस मामले में एक छह साल का बच्चा जुड़ा हुआ है, इसलिए इस पर बहुत अधिक चर्चा हो रही है। अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर उस बच्चे ने बंदूक लाने का फैसला क्यों किया और अपने साथ बंदूक लेकर आने के बाद उसने अचानक गोली क्यों चलायी। गनीमत है कि शिक्षक को इससे खतरनाक चोट नहीं आयी है।

इस उम्र के बच्चे आम तौर पर सांटा क्लोज को असली तथा अंधेरे इलाके में दानव होने की बात को भी सही मानते हैं। वैसे इस बच्चे को इस अपराध के लिए क्या सजा दी जाएगी, यह भी राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बन गया है क्योंकि इससे पहले इतने कम उम्र के किसी बच्चे ने ऐसा काम नहीं किया था। कुछ लोग मानते हैं कि बच्चे को बंदूक का खतरा भी शायद सही तरीके से पता नहीं होगा लेकिन दरअसल क्या हुआ था, यह अब पुलिस जांच का विषय बन गया है।