Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
AAP Action: आम आदमी पार्टी ने 7 बागी राज्यसभा सांसदों पर लिया बड़ा एक्शन, सदस्यता रद्द करने के लिए स... Rahul Gandhi at Gargi College: 'Gen Z हमारा भविष्य', गार्गी कॉलेज की छात्राओं से और क्या बोले राहुल ... Arvind Kejriwal in Bengal: ममता के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बंगाल में बोले- यह लोकतंत्र बचान... धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: नागपुर में बोले- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक को बनाएं RSS का स्वयंसे... Thanthania Kalibari: कोलकाता के ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें 300 साल पुराने इस मं... PM Modi in Bengal: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- 'मां, माटी और मानुष' के नाम पर हुए ... Viral News: बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल, अभिभावक को 10 बार बोला- ‘You Shut Up’, वीडियो... Ganga Expressway Inauguration: 29 अप्रैल को होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें 594 किमी लंबे प... Gumla News: गुमला में बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, शादी की खुशियां मा... Road Accident: बेटी की शादी के बाद लौटते समय दर्दनाक हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत से परिवार उजड़ा

राजस्थान के कई इलाके शून्य से नीचे के तापमान पर

  • माउंट आबू और सीकर मे सबसे अधिक ठंड

  • बाहर खड़ी गाड़ियों पर बर्फ की परत दिखी

  • मौसम में बदलाव की उम्मीद जतायी गयी

राष्ट्रीय खबर

जयपुरः राजस्थान के कई शहरों का तापमान वहां के स्थायी निवासियों को हैरान कर रहा है। यूं तो माउंट आबू में तापमान शून्य से नीचे जाने का रिकार्ड रहा है। इस बार लगातार दूसरे दिन एक जैसी हालत की वजह से वहां के लोगों को अब अत्यधिक परेशानी होने लगी हैं।

इसके अलावा सीकर में लगातार ठंड का असर जारी है। माउंट आबू में गुरुवार को तापमान माइनस 6 डिग्री तक पहुंच गया था। इससे पहले 14 जनवरी 2022 को यहां तापमान माइनस 5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहां के खेतों पर बर्फ की चादर बिछी हुई नजर आ रही है।

सुबह सूरज चढ़ने के कुछ देर बाद यह बर्फ अपने आप ही पिघल गयी। इसके अलावा सीकर में भी इस सीजन में तापमान शून्य से नीचे चला गया। इस दौरान हर्ष पर्वत के नीचे का पूरा इलाका कोहरे से ढक गया। फतेहपुर के खेतों में लगी फसलों पर बर्फ की चादर जम गई थी।

कुल मिलाकर राजस्थान के अनेक इलाकों में इस बार अत्यधिक ठंड पड़ी है। दिन में भी कोहरे की वजह से धूप की गर्मी का एहसास नहीं हो पा रहा है। हनुमानगढ़, गंगानगर और धौलपुर में तो दिन का तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

वहीं, राजधानी जयपुर में सर्दी को देखते हुए आठवीं क्लास तक की छुटि्टयां मकर संक्रांति तक बढ़ा दी गई हैं। इधर, ठंड ने बीकानेर में 57 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। आज बीकानेर में पारा शून्य डिग्री  दर्ज हुआ, जिससे वहां कई जगह बर्फ जम गई।

बीकानेर में जनवरी के महीने में सबसे कम तापमान 1964 में दर्ज हुआ था। जयपुर, कोटा में आज न्यूनतम तापमान 3.6, गंगानगर में 4.7, उदयपुर में 5.8, जोधपुर 6.5, जैसलमेर 6.2, अजमेर 4.4 और बाड़मेर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दूसरे दिन भी सीकर, फतेहपुर और जोबनेर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चूरू में आज लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। यहां तीन दिन बाद पारा माइनस से प्लस में आया।

यहां आज न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने एक-दो दिन बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई है। अनुमान के मुताबिक लोगों को इस कड़ाके की सर्दी से अब 8 जनवरी से ही थोड़ी राहत मिल सकती है। सबसे कम तापमान आज जोबनेर में -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

माउंट में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा और -6 से बढ़कर -1 पर आ गया। माउंट में तो सभी पहाड़ और मैदान कल बर्फ की चादर से ढके नजर आए। इधर बीकानेर में नोखा, खाजूवाला समेत कई जगहों पर आज सुबह तापमान कम रहने के कारण खेतों में बर्फ जमी नजर आई।