Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Fuel Price Hike: भारत में 11 दिनों में 4 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; जानें क्यों दुनिया के मुकाबले... X Monetization Update: कॉपी-पेस्ट करने वाले क्रिएटर्स पर X सख्त; अब ओरिजिनल क्रिएटर को ही मिलेंगे सा... Dandraua Dham Bhind: भिंड में 'डॉक्टर हनुमान' करते हैं गंभीर बीमारियों का इलाज; दर्शन मात्र से दूर ह... World Thyroid Day: क्या थायराइड की दवा जिंदगी भर खानी पड़ती है? जानें इस बीमारी से जुड़े 3 बड़े मिथक... NEET Exam Stress: लातूर में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के तनाव में NEET छात्रा ने की खुदकुशी Bakrid 2026: बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अ... J&K NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई; शोपियां और श्रीनगर के कई ठिकानों पर छापेमारी Karnataka River Accident: कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा; नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में जिगरी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हुआ युवक; चाकू लेकर घर पर बोला ध... Delhi-Gurugram Traffic: द्वारका एक्सप्रेसवे मायापुरी रिंग रोड तक बढ़ेगा; दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 55%...

सुस्त पड़ी झारखंड भाजपा को अमित शाह के भाषण से मिलेगी संजीवनी

  • कोई जिम्मेदारी पूरी नहीं कर रहे हैं हेमंत सोरेन

  • अटल जी ने विकास के लिए झारखंड बनाया था

  • झारखंड की जनता इस सरकार को माफ नहीं करेगी

राष्ट्रीय खबर

चाईबासाः झारखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश भाजपा को फिर से सक्रिय होने भर का राजनीतिक मसाला दे दिया। इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर हमला बोला और एक एक कर कई खामियां का उल्लेख भी कर दिया।

जाहिर है कि अब भाजपा भी वर्तमान सरकार को फिर से इन्हीं मुद्दों पर घेरने के अभियान में जुट जाएगी। अमित शाह के दौरे से झारखंड में राजनीतिक सरगर्मियां एक बार फिर से तेज हो गयी हैं। आज उन्होंने चाईबासा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार का शंखनाद किया।

इससे पहले वह कल रात निर्धारित समय से विलंब से रांची पहुंचे थे। चाईबासा में उनके मंच पर आते ही भीड़ ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए।

कार्यक्रम में उपस्थित होने के साथ गृहमंत्री ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा कि जय जोहार, सभी वीर आदिवासी नेताओं और इस महान भूमि को मेरा सादर नमन। ये मेरा सौभाग्य है कि आज मैं यहां चाईबासा में उपस्थित हूं। यहां के वीर जनजातीय नेताओं को मेरे गुजरात समेत पूरा देश सम्मान देता है।

उन्‍होंने कहा, आज झारखंड में आदिवासियों की जमीन हड़पने वाले सक्रिय हैं और हेमंत सोरेन अपनी किसी जिम्मेदारी को पूरा नहीं कर रहे हैं। अपनी वोटबैंक की राजनीति के लिए जो आप कर रहे हो उसके लिए आपको माफी नहीं मिलेगी।

श्री शाह ने कहा कि हमने शिक्षा, रोड, विद्युत हर क्षेत्र में काम किया था लेकिन हमारे बाद आई सरकार ने झारखंड को तबाह कर दिया। इस राज्य का मुख्यमंत्री तो आदिवासी है लेकिन सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है। आज झारखंड में जनजातीय महिलाओं से जबरदस्ती शादी कर उनकी जमीन को हड़पा जा रहा है।

हेमंत जी, वोटबैंक का लालच जनजातीय हितों से ऊपर नहीं हो सकता। झारखंड की जनता जाग चुकी है और अब ये अन्याय नहीं सहा जाएगा। यहां युवाओं और माताओं-बहनों को धोखा देने का काम किया जा रहा है। खाद्यान, रोजगार और शिक्षा के नाम पर धोखा दिया जा रहा है।

अगर नौकरियां देने की हिम्मत नहीं है तो कुर्सी खाली कर दो, भाजपा झारखंड में नौकरी देने का काम कर देगी। श्री शाह ने यह भी कहा कि हमने आदिवासी कल्याण के लिए बजट को 86 हजार करोड़ रुपये किया है और 1 करोड़ आदिवासी भाइयों के घर में पीने का पानी पहुंचाया है।

उन्होंने कहा, मैं आज झारखंड के लोगों को कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, आने वाले कुछ ही दिनों में नक्सलवाद खत्म होगा और झारखंड में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। मोदी जी द्वारा जो फंड आदिवासियों के विकास के लिए भेजा जा रहा है उसको राज्य सरकार यूं लूट नहीं सकती।

यहां जमीन हड़पने का जो घोर पाप हो रहा है उसकी हम निंदा करते हैं और भारतीय जनता पार्टी इसके खिलाफ संघर्ष करेगी। मैं तो विकास कार्यों की एक लंबी सूची लाया हूं लेकिन एक बार हेमंत भाई भी बता दें कि उन्होंने वोटबैंक की राजनीति और आदिवासियों के हितों की अनदेखी के अतिरिक्त क्या किया है? इस बार झारखंड की जनता परिवर्तन करने जा रही है और यहां की निकम्मी और भ्रष्ट सरकार को बदलने जा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंच पर पहुंचकर सबसे पहले बिरसा मुंडा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। केंद्रीय गृह मंत्री का जनजातीय पत्ता का टोपी, पत्ता का माला, प्रतीक चिन्ह समेत अन्य चीजें देकर स्वागत किया गया। उनके पहुंचने के साथ ही चारों से जय श्री राम के नारे लगने लगे।

इसके बाद गृह मंत्री ने भारत माता की जय के साथ सभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा, हमारी सरकार रघुवर दास के नेतृत्व में बनी, मूलभूत चीजें करते हुए 5 साल गुजर गए। आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिचोलिया दलाल हावी है। उन्‍होंने उपस्थित लोगों से कहा, 2024 में कोल्हान से एक कमल लेकर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेना है।

गृह मंत्री ने हेमंत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, 1932 के खतियान के आधार पर चाईबासा के लोगों को नौकरी मिलेगी क्या? उन्‍होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व उग्रवाद को खत्म किया जा रहा है। नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू हो चुकी है। आदिवासियों के सामान को बढ़ाते हुए आदिवासियों की बेटी द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बना कर महामहिम द्रोपदी मुर्मू बनाया।