Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम... दुबई से अवैध कारोबार चलाने वाले सतीश सनपाल को झटका: MP हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार, चलेग...

दक्षिणी कमांड के वरिष्ठ अधिकारी ने रूसी हमले की चेतावनी दी, कहा

कियेबः यूक्रेन के दक्षिणी कमांड के प्रभारी सैन्य अधिकारी ने अचानक किसी बहुत बड़े रूसी हमले के लिए तैयार रहने की बात कही है। यूक्रेन के इस इलाके के प्रभारी मेजर जनरल आंद्री कोवालचुक ने कहा कि रूसी सेना लाखों की संख्या में हमला कर सकती है। इसलिए किसी नये छोर पर होने वाले बहुत व्यापक हमले के लिए देश को तैयार रहना चाहिए।

इसके बीच ही रूसी मिसाइलों की बारिश की वजह से राजधानी कियेब में बिजली व्यवस्था बार बार बाधित हो रही है। कड़ाके की ठंड में बिजली के गुल होने की वजह से यहां के नागरिकों को बहुत कठिनाई हो रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पहले ही यह आरोप लगा चुके हैं कि दरअसल रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने मौसम को भी एक हथियार बना रखा है। इसके जरिए वे लोगों को घुटने टेकने पर मजबूर करना चाहते हैं।

मेजर जनरल कोवालचुक ने कहा कि अगर पुतिन ने आदेश दिया तो लाखों रूसी सेना किसी एक छोर पर हमला तो कभी भी कर सकती है। इसलिए देश को हर तरफ से अचानक होने वाले किसी भी हमले के लिए खुद को हमेशा तैयार रखना चाहिए। वह मानते हैं कि युद्ध के इतने दिनों से यह साबित हो गया है कि यूक्रेन की सेना इस किस्म के हमलों का मुकाबला कर सकती है। मित्र देशों से मिल रहे हथियारों और अन्य सहयोग की मदद से हम दस लाख तक की सेना को रोकने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों से जो हथियार मिल रहे हैं, वे जितने अचूक निशाना लगायेंगे, युद्ध में रूस को नुकसान उतना ही अधिक होगा। वैसे उन्होंने यह कहकर पश्चिमी देशों को भी चौंका दिया है कि अब यूक्रेन को सामान्य किस्म के हथियार नहीं चाहिए। यूक्रेन की जीत के लिए उसे क्लस्टर हथियार देना होगा।

ऐसे हथियारों को उपलब्ध कराने पर दुनिया के एक सौ देशों में पहले ही प्रतिबंध लगा रखा है। मेजर जनरल कोवालचुक ने कहा कि अगर रूसी सेना अब उत्तरी छोर पर भी हमला करती है तो उसे रोका जा सकता है। उनके मुताबिक बेलारूस के रास्ते यह हमला शायद अगले फऱवरी के अंत में होगा। इस बीच हमारी निगरानी और बेहतर हुई है। इस वजह से रूसी सेना अचानक कुछ भी कर पाने की स्थिति में नहीं है।