Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि... एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात कैसा होगा 'नया आगरा'? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव!

कैस्पियन सागर के तट पर करीब ढाई हजार सीलों के शव

मॉस्कोः रूस की सीमा में कैस्पियर सागर के तट पर अचानक से लाशों का अंबार नजर आ गया। यह सभी सील हैं, जिनकी कुल संख्या ढाई हजार के करीब है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इन सभी की मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई है। फिर भी अनेक लाशों का पोस्टमार्टम कर मौत के असली कारणों की जांच की जा रही है।

डागेस्टान के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। प्रारंभिक अनुमान यह है कि कैस्पियर सागर के नीचे प्राकृतिक गैस का भंडार है। इसलिए हो सकता है कि समुद्री पानी में रहते हुए वहां की पारिस्थितिकी में हुए बदलाव की वजह से यह सारे समुद्री प्राणी मारे गये हैं।

प्राकृतिक गैस का रिसाव अधिक होने से पानी के अंदर मौजूद ऑक्सीजन की मात्रा भी तेजी से कम होने लगती है। वैसे पड़ोसी देश अजरबैजान में भी मरे हुए सीलों के शव देखे गये हैं। दोनों इलाकों में ऐसे प्राणियों के शवों की गिनती का काम चल रहा है और समुद्र से अभी और ऐसे शवों के तटों की तरफ आने का सिलसिला अभी जारी है। यहां तक की वहां के सुलाक और शुरिंका नदी के बीच भी ऐसे शव पाये जा रहे हैं।

सबसे पहले यहां सात सौ सीलों के मरने की खबर आयी थी। उसके बाद समुद्री लहरों के साथ ऐसे शवों के किनारे आने का सिलसिला जो प्रारंभ हुई उसकी वजह से यह गिनती अब तक ढाई हजार पहुंच चुकी है। इनमें हमला किये जाने का कोई निशान नहीं है।

इसी वजह से अचानक ऑक्सीजन की कमी को उनकी मौत का प्रारंभिक कारण माना गया है। सीलों की यह प्रजाति ठंड के मौसम में उत्तरी छोर पर चली आती है। इस प्रजाति को पहले से ही विलुप्त होती प्रजाति की श्रेणी में रखा गया है। वैसे आंकड़े बताते हैं कि इससे पूर्व भी कई अवसरों पर इस प्रजाति के सीलों की ऐसी मौतें हुई है। वर्ष 2012 से ही कभी कभार ऐसा होने की सूचना दर्ज है। पिछले वर्ष यानी दिसंबर 2021 में भी अनेक सील इसी तरह मरने के बाद तटों पर आ गये थे।