Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

प्रणय बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के ग्रुप ए में

साल के अंत में अपना पहला टूर्नामेंट में खेल रहे एचएस प्रणय को बुधवार से शुरू होने वाले बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में ओलंपिक चैम्पियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन, जापान के कोडाई नारोका और चीन के लू गुआंग जू के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। प्रणय बैंकॉक में समाप्त होने वाले विश्व टूर फाइनल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र खिलाड़ी है और उनका इरादा साल के आखिरी टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का होगा। तीसरी वरीयता प्राप्त प्रणय ग्रुप चरण से सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद करेंगे। उन्होने कहा मैं अपना बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल अभियान शुरू करने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। यह साल के अंत में होने वाली चैंपियनशिप में मेरा पहला मौका है और मुझे उम्मीद है कि मैं वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं। वर्ल्ड नंबर 12 शटलर ने इस साल कुछ दमदार प्रदर्शन के साथ खुद को फिर से मजबूत किया है, जिससे उन्हें लगभग चार साल बाद बीडब्लूएफ वर्ल्ड रैंकिंग के टॉप -15 में अपना स्थान फिर से हासिल करने में मदद मिली।

प्रणय ने मई में भारतीय टीम को अपना पहला थॉमस कप खिताब दिलाया था जबकि स्विस ओपन सुपर 300 में रनर-अप फिनिश भी पूरा किया। इसके अलावा प्रणय ने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 और मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफलता हासिल की। बैडमिंटन एसोसिएशन आॅफ इंडिया (बीएआई) के महासचिव संजय मिश्रा ने कहा हम हमेशा उन पर, उनके खेल और उनके कौशल पर विश्वास करते हैं। उन्होंने लंबे समय तक उम्दा प्रदर्शन किया है और अब उनके लिए खिताब जीतने का समय आ गया है। किसी भी दिन दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों को हराने की उनकी क्षमता उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाती है। सेमीफाइनल के लिए नॉकआउट ड्रा शुक्रवार शाम को अंतिम ग्रुप मैचों के समापन पर होगा।