Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बढ़े वन्यजीव: 90 बाघ, 300 तेंदुए और 5600 बायसन! जानिए TPF कैसे कर रही जंगल ... एमपी के जंगलों की सुरक्षा में लगेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सीएम मोहन यादव ने लॉन्च किया 'पेंच एडवां... इंदौर में बैंककर्मी पलक मर्डर केस का खौफनाक खुलासा! शादी के दबाव से तंग आकर प्रेमी ने घोंटा गला, फिर... रायसेन में राकेश लोधी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! मौसेरे भाई की रंजिश में गलतफहमी का शिकार हुआ बेक... मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी आंदोलन के बीच कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने की किसानों से मुलाकात, दिया ... रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या! घर के बाहर टहलते समय हुआ हमला, इलाके मे... भोपाल में किसानों का बड़ा आंदोलन! कृषि मंत्री से बातचीत बेनतीजा, सड़कों पर रात भर डटे रहे किसान; कई ... शाजापुर में शादी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा! 25 दिन बाद खुला दुल्हन का सच, महिला नहीं किन्नर निकली गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घा... अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा विवाद के बाद बड़ा बदलाव, IITian जगदीश आफले बने पहले सचिव

शाहरुख-काजोल ने डीडीएलजे के सीन को किया रिक्रिएट

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और अभिनेत्री काजोल ने सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे) के एक रोमांटिक सीन को रिक्रेयेट किया है। शाहरुख और काजोल ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी, जिसमें उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से ओपनिंग की गई थी।

सऊदी अरब के रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान और काजोल की मौजूदगी ने फैंस का दिल जीत लिया। एक वीडियो में शाहरुख, काजोल के लिए डीडीएलजे का तुझे देखा तो गाना गाते नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा वह बाजीगर की अभिनेत्री काजोल के लिए फिल्म बाजीगर से अपना पॉपुलर डायलॉग भी कहते दिख रहे हैं। रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान को स्पेशल सम्मान भी मिला।

शाहरूख ने कहा, मैं रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के अवार्ड को प्राप्त करने के लिए रियल में बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यहां सऊदी और बाकी जगह से आए मेरे फैंस के बीच होना मेरे लिए अद्भुत है, जो हमेशा मेरी फिल्मों के बड़े समर्थक रहे हैं। सिनेमा विविधता दिखाता है और यह पूरी तरह से किसी भी तरह के मतभेदों की खोज करने से नहीं रोकता है।