Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sanjay Dina Patil Controversy: शिवसेना सांसद के 'बम' वाले बयान पर मचा बवाल; ठाकरे गुट ने दर्ज कराई श... Fake Helmet Factory Ghaziabad: गाजियाबाद में दो हेलमेट इकाइयों पर BIS का छापा; लाइसेंस खत्म होने के ... Passport Fees Hike 2026: 1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना; जानिए नई दरों की पूरी लिस्ट Ram Mandir Donation Controversy: चांदी का काकभुशुण्डि मिलने के बाद भी खड़े हुए सवाल; दानदाताओं ने रसी... Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में FIR दर्ज; गबन और धोखाधड़ी की धाराओं में 8 आ... LPG Supply Rules Changed: सरकार का बड़ा फैसला; व्यावसायिक LPG पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए गए Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई; ट्रस्ट की शिकायत पर 8 लोगों... Chhattisgarh Ganja Smuggling: गांजा तस्कर की 2.32 करोड़ की संपत्ति कुर्क; रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवा... Triple Theft in Bhilai: कातुल बोर्ड इलाके में दहशत; CCTV का DVR भी उड़ा ले गए चोर, पुलिस की कार्यप्रण... Bhilai Steel Plant News: भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को भिलाई स्टील का 'कवच'; 5,700 टन विशेष स्टील क...

दिलीप कुमार के 100वें जन्मदिन पर आयोजित होगा फिल्म फेस्टिवल

मुंबई : नवंबर दिवंगत फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के 100वें जन्मदिन के अवसर पर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने दिलीप कुमार फिल्म फेस्टिवल की घोषणा की है। इस फेस्टिबल में दिलीप कुमार की आन, देवदास और शक्ति जैसी फिल्में पूरे देश भर के चुनिंदा सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।

फेस्टिवल का नाम दिलीप कुमार हीरोस हीरो होगा।यह फेस्टिवल 20 शहरों के 30 सिनेमाघरों में चलेगा। यह फेस्टिबल 10 और 11 दिसंबर को होगा। इस फिल्म फेस्टिवल में पीवीआर सिनेमास से पार्टनरशिप की गई है। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के कार्यक्रम पर खुशी जताई है। वहीं अमिताभ बच्चन ने फिल्मप्रेमियों से निवेदन किया है कि वह दिलीप कुमार की फिल्में पर्दे पर जरूर देखें।