Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव के बीच ही प्राकृतिक आपदा से देश को परेशानी डॉलर के दबदबा को मिल रही चुनौतियों के बाद कार्रवाई अवामी लीग के हिंदू नेता की हिरासत में मौत शब्दों का मायाजाल नहीं स्पष्टता चाहिए Sehore to Prayagraj: सीहोर से प्रयागराज जाना हुआ आसान, ट्रेन के इस स्टॉपेज से अस्थि विसर्जन के लिए म... Bastar Pandum: आदिवासी प्रदर्शनी देख मंत्रमुग्ध हुए अमित शाह, बस्तर पंडुम के विजेताओं को किया सम्मान... Kanpur Lamborghini Case: शिवम मिश्रा नहीं तो फिर कौन था स्टीयरिंग पर? आरोपी के वकील के दावे से केस म... Delhi Health News: जीबी पंत अस्पताल में नई सुविधाएं; विशेष सीटी स्कैनर, कैथ लैब और न्यूरो ICU का हुआ... Mohan Bhagwat meets Adnan Sami: मोहन भागवत और अदनान सामी की मुलाकात पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने बताय... Baba Siddique Murder Case: आरोपी आकाशदीप करज सिंह को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत, बड़ी राहत

एक साइकिल पर दस लोग सवार देखकर हैरान लोग

मलावीः यहां का एक गरीब व्यक्ति सिर्फ सोशल मीडिया में उसके साइकिल चलाने का वीडियो सार्वजनिक होने की वजह से गिरफ्तार हो गया। दरअसल वीडियो में यह देखा गया था कि वह अपनी साइकिल पर नौ बच्चों को ले जा रहा था। देखकर ही स्पष्ट था कि वह व्यक्ति इन सारे बच्चों को स्कूल पहुंचाने अथवा स्कूल लेकर वापस आ रहा था।

सोशल मीडिया में इस दृश्य का वीडियो वायरल होने की वजह से यहां की सरकार को त्वरित कार्रवाई करनी पड़ी क्योंकि उसकी साइकिल पर सवार सभी नाबालिग थे। वीडियो के आधार पर उस व्यक्ति की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह आदमी स्थानीय निवासी है। वह अपनी पुरानी साइकिल पर ही यह काम कर रहा था। जिसमें साइकिल के पीछे और सामने के अलावा कंधे पर भी तीन बच्चे टंगे हुए हैं।

यहां क्लिक कर देखें वह वीडियो

सभी के साथ स्कूल का बैग भी है। इस साइकिल पर सवार बच्चों को देखकर ही यह स्पष्ट हो जाता है कि सभी गरीब घरों के बच्चे हैं क्योंकि उनके पैरों में जूते नहीं है। इसे देखकर हैरानी और दुख होने के बाद भी यहां के सरकारी स्तर पर इसे खतरनाक घटना माना गया है और बच्चों की जान से खिलवाड़ करने के आरोप में उस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। दुनिया की आबादी आठ सौ करोड़ के पार होने के बाद ही पूर्वी अफ्रीका के इलाके से आया यह वीडियो दुनिया की असलियत भी बयान करने वाला है।

यह पहले ही कहा गया है कि विकसित देशों में शिशु जन्मदर कम हो रहा है और गरीब देशों में यह बढ़ रहा है। इसकी वजह से कम संसाधन वाले देशों में कई किस्म की परेशानियां भी तेजी से बढ़ती जा रही है। अफ्रीका के कई देशों मे गृहयुद्ध जैसी स्थिति होने की वजह से उन इलाकों से लाखों लोग पहले ही विस्थापित होकर अन्य देशों में शरणार्थी बने हुए हैं। ऐसी स्थिति में देखने से ही समझा जा सकता है कि उस व्यक्ति के पास बच्चों को स्कूल पहुंचाने का एकमात्र साधन उसकी पुरानी साइकिल ही है।