Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

47 साल की हुयी फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन

मुंबईः बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व यूनिवर्स सुष्मिता सेन आज 47 वर्ष की हो गयी। सुष्मिता सेन का जन्म आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में 19 नवंबर 1975 को हुआ था। सुष्मिता सेन के पिता सुबीर सेन एयर फोर्स में विंग कमांडर थे, जबकि मां शुभारा सेन ज्वैलरी व्यवसाय से ताल्लुक रखती थीं। सुष्मिता सेन ने वर्ष1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें वह प्रथम चुनी गयी। इसके बाद वर्ष 1994 में सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स चुनी गयी।

सुष्मिता सेन ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म दस्तक से की, लेकिन यह फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी।इसके बाद सुष्मिता सेन को वर्ष 1997 में सन्नी देओल के अपोजिट जोर में काम करने का अवसर मिला, लेकिन यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी। वर्ष 1999 सुष्मिता सेन के करियर के लिये अहम साल साबित हुया।

इस वर्ष उनकी बीबी नंबर वन और सिर्फ तुम जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुईं। बीबी नंबर वन के लिए सुष्मिता सेन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिानेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये सम्मानित किया गया। वहीं, सिर्फ तुम के लिये इसी श्रेणी में नामांकित किया गया। वर्ष 2002 में सुष्मिता सेन को मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म फिलहाल में काम करने का अवसर मिला।

मेघना गुलजार की यह पहली निर्देशित फिल्म थी। इस फिल्म में अपने दमदार अभिानय के लिये सुष्मिता सेन को एक बार फिर से सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिानेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म मैं हूँ ना सुष्मिता सेन के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है।

इस फिल्म में सुष्मिता सेन को पहली बार  किंग खान शाहरूख खान के साथ काम करने का अवसर मिला। फराह खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 2005 में सुष्मिता सेन ने सलमान खान के साथ मैने प्यार क्यू किया जैसी सुपरहिट फिल्म में भी काम किया।इसके बाद सुष्मिता की कई फिल्में प्रदर्शित हुईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुयी।

सुष्मिता सेन की फिल्म वर्ष 2010 में नो प्रॉब्लम प्रदर्शित रिलीज हुई। सुष्मिता सेन ने अपने सिने करियर में करीब 40 फिल्मों में काम किया है। उनके करियर की अन्य फिल्मों में हिंदुस्तान की कसम, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, आंखें, तुमको ना भूल पायेंगे, चिंगारी, बेवफा, जिदंगी रॉक्स, कर्मा और होली, डु नॉट डिसटर्ब, दुल्हा मिल गया, आर्या और आर्या 2 शामिल है। इनदिनों देश से भागे क्रिकेट सट्टेबाज ललित मोदी के साथ उनकी तस्वीरों से फिर से बवाल हो गया था।