Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हिमाचल के 36 मंदिरों में 419 करोड़ का चढ़ावा: बाबा बालक नाथ मंदिर सबसे आगे, विधानसभा में पेश हुए आंक... 400 साल पुराने कुतुब शाही मकबरे के पास मिली रहस्यमयी सुरंग, अवैध खुदाई के आरोपों पर हंगामा शादी का झांसा देकर 6 लाख की ठगी: शादी के दिन ही दुल्हन हुई फरार, कडप्पा पुलिस ने महिला को दबोचा दिल्ली के निहाल विहार में सनसनीखेज वारदात: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या काशी में उमड़ा आस्था का महासैलाब: 20 दिन में 56 लाख पार हुआ आंकड़ा, शेष दिनों में 80 लाख पहुंचने का ... राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले पुणे COEP में भारी बवाल, 40-50 कांग्रेस कार्यकर्त... पनीर के बैक्टीरिया पेट की सेहत के लिए वरदान दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस एक शब्द का गलत प्रयोग और मोदी की परेशानी पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार

तमिलनाडु में भारी बारिश, चेन्नई में 72 साल में तीसरी बार इतनी बरसात, तेज हवाओं का भी अलर्ट

तमिलनाडु के चेन्नई शहर में मंगलवार को पिछले 72 सालों में 1 नवंबर को तीसरी सबसे ज्यादा बारिश हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एस. बालचंद्रन ने यहां पत्रकारों को बताया कि नुंगमबक्कम शहर में वेधशाला में आठ सेमी बारिश दर्ज की गई। यह 72 सालों में एक नवंबर को शहर में दर्ज की गई तीसरी सबसे अधिक बारिश है। उन्होंने कहा कि आज के दिन शहर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

वर्ष 1990 में एक नवंबर को 13 सेंमी वर्षा हुई थी जबकि 1964 में इसी दिन 11 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आज की बारिश पिछले तीन दशकों में सबसे अधिक दर्ज की गई।

बालचंद्रन ने कहा कि चेन्नई के अलावा तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, वेल्लोर में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने मछुआरों को समुद्र से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। इसबीच 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मानसून के तमिलनाडु के तट, मन्नार की खाड़ी पर प्रबल होने के आसार हैं।