Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पनीर के बैक्टीरिया पेट की सेहत के लिए वरदान दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस एक शब्द का गलत प्रयोग और मोदी की परेशानी पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... दिमागी नक्सल का वायरस कोलकाता भी आ पहुंचा सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क...

देश के अगले रक्षा सचिव होंगे IAS गिरिधर अरमाने, संभाला कार्यभार

अनुभवी नौकरशाह गिरिधर अरमाने ने मंगलवार को नए रक्षा सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार तीनों सेवाओं के आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। अरमाने 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं और आंध्र प्रदेश कैडर से आते हैं। अपने मौजूदा पदभार से पहले अरमाने सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय में सचिव थे।

पदभार संभालने से पहले अरमाने ने यहां राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पचक्र रखकर वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हम इन बहादुरों से प्रेरणा लेते हैं और भारत को एक सुरक्षित और समृद्ध देश बनाने के उनके सपने को पूरा करने की दिशा में काम करने का वादा करते हैं। अरमाने ने अजय कुमार की जगह ली है जो सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। एक IAS अधिकारी के तौर पर अपने 32 सालों के कार्यकाल के दौरान अरमाने ने केंद्र सरकार और आंध्र प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।

उन्होंने कैबिनेट सचिवालय में अपर सचिव की जिम्मेदारी भी निभाई थी। अरमाने ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अन्वेषण प्रभाग का काम भी देखा। वह बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDA) में निरीक्षण के प्रभारी कार्यकारी निदेशक थे। अरमाने ने हैदराबाद के जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बी टेक और IIT, मद्रास से एम. टेक किया। इसके अलावा उन्होंने वारंगल के काकतीय विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में परास्नातक की डिग्री भी ली है।