Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पनीर के बैक्टीरिया पेट की सेहत के लिए वरदान दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस एक शब्द का गलत प्रयोग और मोदी की परेशानी पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... दिमागी नक्सल का वायरस कोलकाता भी आ पहुंचा सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क...

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब और जालंधर पुलिस का बड़ा फेलियर

मशहूर गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद भी पंजाब पुलिस ने सबक नहीं लिया। इसका ताजा उदाहरण आज भोगपुर के चक झंडू गांव में देखने को मिला, जहां 5 गैंगस्टरों को दिल्ली पुलिस ने पंजाब आकर गिरफ्तार किया। ऐसे में पंजाब और जालंधर पुलिस का बड़ा फेलियर सामने आया है।

दरअसल, 340 किलो.मीटर का सफर तय करके दिल्ली पुलिस ने जालंधर के गांव में रेड की और इस दरमियान जालंधर और पंजाब पुलिस सो रही थी। जब पंजाब पुलिस को इस बात की भनक लगी तो दिल्ली पुलिस के साथ सांझा ऑपरेशन के तहत गन्ने के खेत में हथियारों सहित 5 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया।

आपको बता दें कि गैंगस्टरों के छिपे होने की सूचना सिर्फ दिल्ली पुलिस को थी। सुबह करीब 5 बजे गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने गांव में 7 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया।  गैंगस्टर गांव में एक कोठी में रह रहे थे। वहीं जैसे ही पुलिस की सूचना गैंगस्टरों को मिली तो चार गैंगस्टर खेत में जा छिपे जबकि दो गैंगस्टर कोठी से बाहर नहीं निकले। गांव वालों अनुसार पुलिस ने दो गैंगस्टर कोठी से पकड़े जबकि तीन को खेत से पकड़ा है।