Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली के KG मार्ग पर बड़ा हादसा: निर्माणाधीन हॉस्टल का भारी स्लाइडिंग गेट गिरने से सिक्योरिटी गार्ड... मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, HRTC के बेड़े में शामिल होंगी 1,000 नई बसें और 200 हाइड्रोजन बसें यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा का बड़ा सियासी कदम, अमरपाल मौर्य बने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भोपाल ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट: पति समर्थ और सास गिरिबाला आरोपी, क्रूरता व... सिरोही में खाने में निकले कीड़े तो पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचीं 50 छात्राएं: वार्डन पर बदसलूकी का आरोप, क... नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: वसुंधरा राजे बनीं उपाध्यक्ष, पीयूष गोयल नए कोषाध्यक्ष; अमित ... तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ...

Akshay Kumar 2016 Movies: ‘एयरलिफ्ट’ से ‘रुस्तम’ तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 सुपरहिट फिल्में

अक्षय कुमार इन दिनों अपने शानदार बॉक्स ऑफिस फॉर्म में हैं। उनकी पिछली रिलीज ‘भूत बंगला’ ने सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की थी, वहीं हाल ही में रिलीज हुई ‘वेलकम टू द जंगल’ को भी थिएटरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसने अभी तक दुनिया भर में 170 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन आज हम बात करेंगे उस साल की, जिसने अक्षय कुमार के करियर को एक नई ऊंचाई दी थी। साल 2016 में उनकी तीन बड़ी फिल्में आई थीं- ‘एयरलिफ्ट’, ‘हाउसफुल 3’ और ‘रुस्तम’। इन तीनों ही मूवीज को अब 10 साल पूरे हो चुके हैं। खास बात यह रही कि तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं और अक्षय ने 8 महीने के अंदर लगातार तीन हिट फिल्में देकर एक नया रिकॉर्ड बनाया था।

लगातार तीन हिट फिल्मों ने अक्षय को दिलाया नेशनल अवॉर्ड

अक्षय कुमार के लिए साल 2016 की शुरुआत ‘एयरलिफ्ट’ से हुई थी, जिसने कंटेंट और कमाई दोनों के मामले में बाजी मारी। इसके बाद कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 3’ ने लोगों को खूब हंसाया और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया। वहीं, साल के आखिर में रिलीज हुई ‘रुस्तम’ ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और अक्षय कुमार को उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड (बेस्ट एक्टर) भी दिलाया। इन तीनों फिल्मों की अपार सफलता ने यह साबित कर दिया कि 2016 अक्षय कुमार के करियर का सबसे ‘गोल्डन ईयर’ था।

एयरलिफ्ट (2016): मात्र 30 करोड़ में बनी और कमाए 228 करोड़

22 जनवरी 2016 को रिलीज हुई फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ का निर्देशन राजा कृष्ण मेनन ने किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ निमरत कौर लीड रोल में नजर आई थीं। करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस शानदार फिल्म ने दुनियाभर में 228 करोड़ रुपये से ज्यादा का बंपर कलेक्शन किया था और यह साल 2016 की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी।