Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...

सीआईए प्रमुख के क्यूबा दौरे के बाद दबाव की राजनीति

राउल कास्त्रो पर चल सकत है मुकदमा

एजेंसियां

हवानाः अमेरिका क्यूबा सरकार पर दबाव लगातार बढ़ा रहा है और पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो के खिलाफ एक आरोप पत्र तैयार कर रहा है। वाशिंगटन ने क्यूबा को एक बड़े ऊर्जा संकट से निपटने के लिए मानवीय सहायता देने के बदले राजनीतिक और प्रशासनिक सुधारों की मांग की है, जिसके लिए क्यूबा अमेरिका द्वारा रचित साजिश को जिम्मेदार ठहराता है।

संभावित मुकदमे की यह खबर सीआईए के निदेशक जॉन रेटक्लिफ के नेतृत्व में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के हवाना दौरे के ठीक बाद आई है। गुरुवार को हुए इस दौरे में अमेरिकी अधिकारियों ने क्यूबा सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। यह यात्रा ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका के साथ बिगड़ते संबंधों के बीच क्यूबा का ऊर्जा क्षेत्र पूरी तरह चरमरा गया है।

शीतयुद्ध के समय के इन दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच तनाव पहले से ही दशकों के उच्चतम स्तर पर है, जो सीआईए प्रमुख के इस दौरे के बाद और बढ़ता हुआ प्रतीत हो रहा है। संघीय अभियोजक अब 94 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो के खिलाफ संभावित आरोपों की जांच कर रहे हैं। इन आरोपों में क्यूबा की सेना द्वारा 1996 में ब्रदर्स टू द रेस्क्यू नामक क्यूबाई-अमेरिकी निर्वासित संगठन के दो विमानों को मार गिराए जाने का मामला भी शामिल है।

फरवरी में चार क्यूबाई-अमेरिकी सांसदों ने अमेरिकी न्याय विभाग से इस विमान हमले को लेकर कास्त्रो पर मुकदमा चलाने की मांग की थी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से तीन अमेरिकी नागरिक थे। यदि यह मुकदमा आगे बढ़ता है, तो यह हाल के वर्षों में अमेरिका-क्यूबा संबंधों के सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण मोड़ों में से एक होगा। शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संभावित मुकदमे पर सीधी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, मैं इस पर न्याय विभाग को टिप्पणी करने दूंगा, लेकिन जैसा कि आप जानते हैं, उन्हें (क्यूबावासियों को) मदद की जरूरत है।

क्यूबा के अधिकारियों ने इस मामले पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन अमेरिकी सांसद कार्लोस गिमेनेज ने बताया कि फ्लोरिडा के दक्षिणी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय द्वारा 20 मई को क्यूबा के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस आरोप पत्र को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ये संभावित आरोप ब्रदर्स टू द रेस्क्यू घटना से जुड़े होंगे।

उन्होंने बताया, ब्रदर्स टू द रेस्क्यू एक ऐसा संगठन था जो फ्लोरिडा जलडमरूमन्य (फ्लोरिडा स्ट्रेट्स) के ऊपर उड़ानें भरता था ताकि उन हजारों क्यूबाई लोगों को बचाया जा सके जो आजादी की तलाश में समुद्र में कूद रहे थे और फ्लोरिडा पार करने की कोशिश कर रहे थे।