Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार

32 मंत्रियों की,निशांत कुमार, दीपक प्रकाश समेत नए चेहरे शामिल

  • समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी

  • पूरे राजधानी में भगवामय पोस्टर लगे

  • अंग, बंग और कलिंग का नारा चला

दीपक नौरंगी

पटना: बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार बुधवार को संपन्न हो गया। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित एक भव्य और गरिमामय समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने कुल 32 विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यह समारोह न केवल सत्ता के विस्तार का गवाह बना, बल्कि केंद्र और राज्य के शीर्ष नेतृत्व की एकजुटता का प्रतीक भी रहा। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ जदयू के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नवगठित मंत्रिमंडल में गठबंधन के सभी घटकों को उचित स्थान दिया गया है। कुल 32 मंत्रियों में भाजपा कोटे से 15 और जदयू से 13 सदस्यों ने शपथ ली। इसके अतिरिक्त, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) से 2, जबकि जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम से एक-एक सदस्य को कैबिनेट में शामिल किया गया है।

प्रशासनिक दक्षता के साथ-साथ सामाजिक समीकरणों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। मंत्रिमंडल में अति पिछड़ा वर्ग से 10, पिछड़ा वर्ग से 6, अनुसूचित जाति से 7 और सवर्ण वर्ग से 9 सदस्यों को चुना गया है। वहीं, अल्पसंख्यक समुदाय से जमा खान ने अपनी जगह बरकरार रखी है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कुल पांच महिलाओं को मंत्री बनाया गया है, जिनमें से तीन जदयू से हैं।

शपथ ग्रहण प्रक्रिया पांच-पांच के समूहों में पूरी की गई। पहले समूह में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, लेसी सिंह और दिलीप जायसवाल ने शपथ ली। इस विस्तार में कई नए चेहरों को प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। जदयू की ओर से निशांत कुमार, गोपालपुर के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और श्वेता गुप्ता पहली बार मंत्री बने हैं। भाजपा कोटे से मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र पासवान, अरुण शंकर प्रसाद, नंद किशोर राम और बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने पहली बार कैबिनेट की शपथ ली।

समारोह से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक एक विशाल रोड शो किया, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे पटना को भगवामय पोस्टरों से पाट दिया गया था। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के बीच दिखी गर्मजोशी ने राजनीतिक विश्लेषकों का ध्यान खींचा। जब पीएम ने नीतीश कुमार को मंच पर अपने पास बुलाकर हाथ मिलाया, तो नीतीश कुमार ने भी प्रसन्नतापूर्वक उनके कंधे थपथपाए। इस दृश्य को बिहार में गठबंधन की मजबूती और भविष्य की स्थिर राजनीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।