Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

Weather Update: मई में ठंड का एहसास! UP, बिहार और राजस्थान में भारी बारिश; जानें दिल्ली-MP में कब बरसेंगे बादल

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में कल रात हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से बहुत राहत मिली है. कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. आईएमडी के अनुसार आज आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. बूंदाबांदी के भी आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 7 मई को तेज हवाएं चलेंगी, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. आईएमडी के अनुसार देशभर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा. कल दिल्ली, एमपी और राजस्थान में बारिश के साथ ओले भी गिरे.

किन राज्यों में आज बारिश के आसार

IMD ने उत्तर पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश व राजस्थान में 6 से 11 मई के बीच अलग-अलग दिनों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई हैं. हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ जिलों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है.

बिहार-झारखंड में अलर्ट

बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के बिहार के 15 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है.वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम राजस्थान में 9 से 11 मई के बीच हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं चलने का अनुमान है.

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अगले कई दिनों तक बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जताई है.