Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

Chhattisgarh: विधायक ब्यास कश्यप का भीषण गर्मी में सत्याग्रह; अन्न-जल त्याग कर धरने पर बैठे, सरकार को घेरा

जांजगीर चांपा : विधायक ब्यास कश्यप ने राज्य सरकार, प्रभारी मंत्री और जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है. विधायक ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन किया. आंदोलन के मद्देनजर विधायक ब्यास कश्यप को कलेक्टोरेट परिसर जाने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने पुलिस बल तैनात किया था. जिसे विधायक और उसके समर्थकों ने तोड़कर गेट के सामने ही सत्याग्रह आंदोलन किया. ब्यास कश्यप के समर्थन में अकलतरा विधायक और जैजैपुर विधायक भी आंदोलन में पहुंचे.

विधायक के अधिकार छीनने के आरोप
विधायक ब्यास कश्यप ने एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार,जिले के प्रभारी मंत्री और वित्त मंत्री ओपी चौधरी और जिला प्रशासन पर विधायक के अधिकार छीनने का आरोप लगाया.

एक दिवसीय सत्याग्रह में अन्न जल का त्याग करके धूप में धरने में बैठेंगे. उनके समर्थक आएंगे और छाता के साथ छांव में बैठ कर समर्थन देंगे, लेकिन खुद अनशन में रहेंगे, जब तक मांग को लेकर लिखित आश्वासन ना मिल जाए- ब्यास कश्यप, जांजगीर चांपा विधायक

अकलतरा विधायक ने भी दिया समर्थन
विधायक के आंदोलन के समर्थन मे पहुंचे अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार विधायकों की लगातार उपेक्षा कर रही है, इस उपेक्षा की शिकायत सदन में भी रखा गया है.

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

कांग्रेसी विधायक ब्यास कश्यप चिलचिलाती धूप में कलेक्टर गेट के सामने सत्याग्रह मे बैठे,जबकि उनके समर्थक काला छाता लेकर समर्थन कर रहे हैं.वहीं जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. ब्यास कश्यप ने कहा यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा.