Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

BJP Punjab Update: पंजाब में भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने थामा कमल का फूल; सियासी समीकरण बदले

फतेहगढ़ साहिब: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी व बंगा पंजाब के मूल निवासी धर्मपाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के एससी मोर्चा के प्रदेश प्रधान एस.आर. लद्धड़ व सीनियर भाजपा नेता अमन कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

धर्मपाल, जो पंजाब और चंडीगढ़ के राज्यपाल के पूर्व सलाहकार रह चुके हैं, प्रशासनिक सेवा में अपने लंबे और अनुभवपूर्ण कार्यकाल के लिए जाने जाते हैं। उनके भाजपा में शामिल होने को पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि उनके अनुभव और प्रशासनिक समझ से संगठन को मजबूती मिलेगी और जनसेवा के कार्यों में गति आएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा देश और समाज के विकास के लिए समर्पित पार्टी है और धर्मपाल जैसे अनुभवी व्यक्ति के जुड़ने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री धर्मपाल अपनी कार्यशैली और अनुभव के बल पर जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। धर्मपाल ने भाजपा में शामिल होने पर कहा कि वे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी व भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर इस विचारधारा से जुड़े हैं। अब वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए कार्य करेंगे और समाज के सभी वर्गों के हित में योगदान देंगे। भाजपा नेता अमन कुमार व अन्य कार्यकर्ताओं ने इस ज्वाइनिंग का स्वागत करते हुए इसे आगामी समय में संगठन के विस्तार के लिए सकारात्मक कदम बताया।