Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्र प्रदर्शनों पर पुलिस लाठीचार्ज की जांच: सुप्रीम कोर्ट ने बनाई जस्टिस सुभाष रेड्डी कमेटी, नाबालि... सज्जन कुमार की मौत पर मनजीत सिंह जीके का बड़ा बयान: 1984 सिख कत्लेआम का सबसे बड़ा मगरमच्छ था, फांसी ... गुरुहरसहाय में पुलिस महकमे पर गिरी गाज: ड्यूटी में लापरवाही पर 2 ASI निलंबित, SSP ने लिया कड़ा एक्शन पंजाब विधानसभा चुनाव: सितंबर से कांग्रेस के अभियान का आगाज, राहुल गांधी खुद संभालेंगे कमान गुरदासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 6 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कार... अमृतसर दरबार साहिब विरासती मार्ग पर SGPC बसों में तोड़फोड़: फायरिंग की भी आशंका, पुलिस ने शुरू की जा... सैलून से बाहर निकलते ही युवक पर जानलेवा हमला: बाइक सवार पिता-पुत्र ने की ताबड़तोड़ फायरिंग लुधियाना में गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के नाम से फिरौती: विदेशी नंबरों से 4 भाइयों को अपहरण की धमकी, क... अमृतसर में केक काटने के बाद पार्टी करने निकले 21 साल के युवक पर फायरिंग: दो युवकों पर आरोप, पुलिस ने... कांग्रेस CWC की बैठक में नहीं पहुंचे पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, MA परीक्षा बनी वजह; पंजाब कांग्रेस ...

Siwan Encounter: पूर्व MLC के भांजे की हत्या का बदला! पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात सोनू यादव ढेर

बिहार के सिवान में पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के भांजे की हत्या करने वाले अपराधी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू यादव रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ तड़के करीब 4 बजे हुई. सर्च ऑपरेशन के दौरान सोनू यादव ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

रोडरेज की इस घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी. इलाके में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुख्य आरोपी सोनू यादव बड़हरिया थाना क्षेत्र की ओर भाग रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया.

पुलिस की टीम पर सोनू ने की फायरिंग

रविवार सुबह पुलिस टीम ने लकड़ी गांव और गौसीहाता के बीच संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की. खुद को घिरता देख सोनू यादव ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें सोनू के सीने में गोली लग गई. उसे गंभीर हालत में सिवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास रोडरेज की घटना हुई थी. कार साइड देने को लेकर हर्ष कुमार और उनके बहनोई चंदन सिंह की बदमाशों से कहासुनी हो गई थी. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कार से हथियार निकालकर दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में हर्ष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज जारी है.

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के 10 घंटे के भीतर एक आरोपी छोटू यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था, जिसमें उसके दोनों पैर में गोली लगी थी. इसके अलावा एक अन्य आरोपी सुनील यादव को भी गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है.

सोनू यादव पर पहले से हत्या के मामले दर्ज थे

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सोनू यादव पर हत्या, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद की गई है, जिसे उसी हथियार के रूप में बताया जा रहा है जिसका इस्तेमाल हत्याकांड में किया गया था. सिवान के एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन में कई थानों की पुलिस टीमों को लगाया गया था. पुलिस अब मामले की आगे की जांच में जुटी है.