Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच ... Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोप... Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़... Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ... Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ ... Dhanbad News: धनबाद के केंदुआ में फिर धंसी जमीन; धनबाद-बोकारो हाईवे पर मंडराया खतरा, बारिश ने बढ़ाई ... Jharkhand Politics: JPSC विवाद में राज्यपाल की एंट्री! धांधली की शिकायतों पर कड़ा रुख, जांच के आदेश स... ICSE Board Result: गोड्डा का अंकित कुमार बना झारखंड का स्टेट टॉपर; 10वीं की परीक्षा में लहराया परचम,... Latehar News: लातेहार में रेलवे पटरी के पास मिला युवक-युवती का शव; इलाके में फैली सनसनी, जांच में जु...

Bhilai Crime: भिलाई में सरकारी नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी; फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाकर बेरोजगारों को लगाया चूना

दुर्ग: जिले के भिलाई में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों रुपये की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी सातुम सेम्युल गुज्जर उर्फ आदी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने बकायदा फर्जी नियुक्ति पत्र भी बांटा था.

मंत्रालय में बुलाकर जीतता था भरोसा

आरोपी खुद को बड़े रसूख वाला व्यक्ति बताता था. उसने ठगी करने के लिए बहुत ही शातिर तरीका अपनाया. वह नौकरी के नाम पर लोगों से रायपुर मंत्रालय और भिलाई के मशहूर कॉफी हाउस में मिलता था, ताकि किसी को उस पर शक न हो.

फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया

आरोपी ने उपासना देशमुख समेत चार लोगों को शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और बीएसपी (BSP) में नौकरी लगाने का झांसा दिया. भरोसा जीतने के लिए उसने पीड़ितों को बाकायदा ‘जॉइनिंग लेटर’ भी दिए, जो पूरी तरह फर्जी थे. इसके बदले उसने पीड़ितों से कुल 16 लाख 15 हजार रुपये वसूले.

ऐसे खुला राज

जब पीड़िता उपासना देशमुख अपना जॉइनिंग लेटर लेकर काम पर पहुँची, तब उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई.

अभी तक की विवेचना में आरोपी के द्वारा ही कूटरचित दस्तावेज बनाना और रकम लेना सामने आया है, आगे पुलिस जांच कर रही है– सत्यप्रकाश तिवरी,सीएसपी भिलाई नगर

पुलिस की कार्रवाई

भिलाई नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है. भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी के पास से फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत बरामद हुए हैं. उस पर जालसाजी और धोखाधड़ी की धाराओं (420, 467, 468) के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह में कुछ और लोग भी शामिल हैं.

ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए इन बातों का हमेशा ध्यान रखें

  • पैसे की मांग पर तुरंत सतर्क हों. कोई भी सरकारी विभाग (शिक्षा, स्वास्थ्य या BSP) नौकरी देने के लिए किसी भी व्यक्ति के माध्यम से ‘कैश’ या निजी बैंक ट्रांसफर की मांग नहीं करता.
  • केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें, भर्तियों की जानकारी हमेशा संबंधित विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट या शिक्षा विभाग का आधिकारिक पोर्टल पर ही देखें. व्हाट्सएप या किसी व्यक्ति द्वारा दिए गए विज्ञापन को सच न मानें.
  • जॉइनिंग लेटर की जांच करें, किसी भी नियुक्ति पत्र पर दिए गए संदर्भ नंबर या QR कोड को संबंधित विभाग के कार्यालय में जाकर वेरिफाई जरूर कराएं. आजकल ठग हूबहू दिखने वाले लेटर पैड और सील का उपयोग करते हैं.
  • सरकारी नौकरी पाने की चयन प्रक्रिया को जान लें.