Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
यह मिश्र धातु स्टील से दस गुणा मजबूत पर लचीली है, देखें वीडियो बढ़ती एलपीजी कीमतों के बीच लोकप्रिय हुआ 5 किलो का 'छोटू' सिलेंडर, बिना पक्के एड्रेस प्रूफ के मिलेगा ... गूगल अर्थ का नया AI फीचर 1 दिन में ही वापस! फेक सैटेलाइट तस्वीरों और विवाद के बाद गूगल का बड़ा फैसला अमरनाथ से भी कठिन श्रीखंड महादेव यात्रा 2026 अगले आदेश तक स्थगित: खराब मौसम के कारण प्रशासन का बड़ा ... चाय के साथ खाएं मखाने से बने ये 4 टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स: स्वाद में नंबर 1, सेहत के लिए फायदेमंद मध्य प्रदेश में नापतौल की ठगी पर नकेल कसने की तैयारी, घटतौली और पेट्रोल चोरी पर लगेगा 1 लाख का जुर्म... मंदसौर में खेतों के बीच चल रही थी MD ड्रग्स की फैक्ट्री: पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे तस्कर, 3... मुरैना में अवैध पत्थर मंडी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, भगदड़ में पलटी ट्रॉलियां... अफ्रीकी चूहा मगावा की सात फीट ऊंची प्रतिमा लगायी, देखें वीडियो बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा...

Bijapur News: ‘मनवा पुलिस मनवा नाटे’ अभियान के तहत चिंगेर में जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

बीजापुर: नक्सलवाद के खात्मे के बाद बीजापुर की तस्वीर बदल रही है. कुटरू थाना के चिंगेर में मनवा पुलिस मनवा नाटे का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के तहत जन संवाद स्थापित किया गया. इस पहल के माध्यम से पुलिस और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर आपसी विश्वास को मजबूत करने का प्रयास किया गया.

भारी संख्या में लोग रहे मौजूद

मनवा पुलिस मनवा नाटे कार्यक्रम सफल रहा. यहां भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही. पुलिस अधिकारियों ने गांव के लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. ग्रामीणों द्वारा विभिन्न मुद्दों को सामने रखा गया, जिन पर पुलिस द्वारा त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए गए. साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए ग्रामीणों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया.

पुलिस ने लोगों को किया सजग

इस अवसर पर पुलिस ने ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. पुलिस ने लोगों को बताया कि गांव या जंगल में कोई भी संदिग्ध या अंजान व्यक्ति नजर आने पर तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को सूचना दें. इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या मूवमेंट की जानकारी नहीं है. पुलिस ने लोगों से बच्चा चोरी जैसी अफवाहों से सावधान रहने और किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करने की सलाह दी. पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहना बेहद जरूरी है.

ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील

बीजापुर पुलिस ने यातायात जागरूकता के तहत ग्रामीणों को वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया. इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने एवं वाहनों का बीमा कराने के लिए प्रेरित किया. बीजापुर पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने पर जोर दिया.

सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा

कार्यक्रम के अंत में सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा दिया गया. इसके तहत ग्रामीणों और बच्चों को साड़ी, टी शर्ट, कपड़े, चप्पल, बर्तन और स्पोर्ट्स किट बांटे गए. बच्चों को कॉपी, पेन चाकलेट और बिस्कुल का भी वितरण किया गया.