Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मामले में बड़ा एक्शन; मृतका की सास गिरीबाला सिंह को... Ludhiana Crime News: लुधियाना में 16 वर्षीय साहिल की बीच सड़क पर बेरहमी से हत्या; तेजधार हथियारों से... Punjab Police Crackdown: पंजाब पुलिस का गैंगस्टरों पर बड़ा प्रहार; 529 ठिकानों पर छापेमारी, 269 गिरफ... Punjab Govt Office Timing: पंजाब में बदला सरकारी दफ्तरों का समय; पहले ही दिन लुधियाना में उड़ीं मान ... Ludhiana Industry Protest: PPCB के खिलाफ लुधियाना के उद्योगपतियों का महा-संग्राम; 13 बड़ी एसोसिएशनों... Chandigarh NRI Fraud: चंडीगढ़ में यूके के NRI से 15 लाख की ठगी; प्रॉपर्टी एग्रीमेंट पर किए जाली साइन Faridkot Crime News: फरीदकोट में लव मैरिज की रंजिश में घर पर अंधाधुंध फायरिंग; 6 बदमाशों पर मामला दर... Ludhiana MC Election: लुधियाना के खन्ना, जगराओं समेत 6 नगर परिषदों में कल वोटिंग; 452 उम्मीदवारों की... Punjab Govt Holiday: पंजाब में बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली; अब 27 नहीं, 28 मई को रहेगा सरकारी अवका... Jalandhar Murder Case: जालंधर में खौफनाक वारदात; शराब पार्टी में पैसे के विवाद पर दोस्त के सिर पर कु...

Harbhajan Singh Security: हरभजन सिंह को केंद्र ने दी CRPF की सुरक्षा, मान सरकार ने वापस ली थी सिक्योरिटी; जानें क्यों बढ़ा खतरा?

पंजाब सरकार ने राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सिक्योरिटी वापस ले ली है. उनके घर के बाहर से पंजाब पुलिस सुरक्षाकर्मियों को हटा लिया है. राघव चड्ढा ने हरभजन सिंह के आम आदमी पार्टी छोड़ने का दावा किया था. पंजाब पुलिस का सुरक्षा कवर हटाए जाने के तुरंत बाद राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को सीआरपीएफ की सुरक्षा केंद्र सरकार के द्वारा दी गई है. उनके जालंधर के घर के बाहर सीआरपीएफ को तैनात कर दिया गया है.

पंजाब सरकार ने राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली है. ये फैसला ऐसे समय पर आया है जब आम आदमी पार्टी से अलग होकर बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्डा ने दावा किया था कि हरभजन सिंह भी आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले 7 सांसदों में शामिल हैं. हरभजन सिंह के स्टाफ के मुताबिक, कल पंजाब सरकार ने पुलिस सिक्योरिटी वापिस ली है. 9 से 10 सुरक्षाकर्मी ओर सरकारी एस्कोर्ट गाड़ी पंजाब सरकार ने वापिस बुला ली है.

आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने बदला पाला

यह घटना पंजाब में गहराते राजनीतिक संकट के बीच सामने आई है. यह संकट तब शुरू हुआ जब AAP के सात राज्यसभा सांसदों, राघव चड्ढा, संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, अशोक मित्तल और विक्रम साहनी ने अपना पाला बदल लिया, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं.

शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चड्ढा ने दावा किया कि AAP के ऊपरी सदन के लगभग दो-तिहाई सांसद उनके साथ जाने को तैयार हैं, जो दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है.