Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप

‘गृह मंत्री मतदाताओं को डरा रहे हैं…’ राजेश ठाकुर का अमित शाह पर बड़ा हमला, पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कही ये बात

पाकुड़: झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री इरफान अंसारी ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बयान दिया है. पाकुड़ में कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को ममता दीदी पहले से डरा रखी हैं और अब देश के गृहमंत्री बम-बारूद की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार जनता ने मूड बना लिया है कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे.

भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट करेगी बंगाल की जनता

झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जोड़ी को बंगाल की जनता इस बार तोड़ने जा रही है. कांग्रेस नेता ने कहा कि बंगाल की जनता भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट करेंगी और बंगाल में एक बड़ी पार्टी के रूप में कांग्रेस उभर कर आएगी. राजेश ठाकुर ने कहा कि असम में हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने तरीके से काम किया है और वहां के मुख्यमंत्री की भाषा और बौखलाहट से समझ आ रहा है कि अब वह पूर्व मुख्यमंत्री कहलाएंगे.

बंगाल में कांग्रेस के बिना सरकार नहीं बन सकतीः डॉ. इरफान

वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है और बिना कांग्रेस के बंगाल में सरकार नहीं बन सकती है. इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी डाकबंगला में सभा को संबोधित करने और वहां की जनता से मिलने पहुंच रहे हैं. इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है. मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के प्रति लोगों में स्नेह है और वह दिख भी रहा है.

सभी दलों ने चुनाव प्रचार में लगाया जोर

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होने हैं. झारखंड से भी भाजपा और कांग्रेस के नेता चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल जा रहे हैं. सभी दलों के नेता अपने-अपने पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार, संपर्क अभियान और सभाएं कर रहे हैं. साथ ही सभी अपनी-अपनी जीत के दावे भी कर रहे हैं.