Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Medicine Strike: झारखंड में 18 हजार से ज्यादा दवा दुकानें बंद; ऑनलाइन फार्मेसी और डीप डिस्... Ranchi Congress Protest: रांची में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; लोकभवन के सामने धरने पर बैठ... Deoghar Food Safety: देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम के श्रद्धालुओं को बासी या खराब खाना परोसा तो खैर नह... Ranchi Crime News: रांची में महिला को चाकू मार मोबाइल लूटने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार; अरगोड़ा पुलिस का... Jharkhand Bazar Samiti Crisis: झारखंड में दम तोड़ रहीं 28 बाजार समितियां; FD तोड़कर दी जा रही है कर्... Jamshedpur Jugsalai Firing: जुगसलाई में रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 4 पिस्टल... Jharkhand Naxal Surrender: झारखंड के इतिहास में सबसे बड़ा आत्मसमर्पण; सारंडा जंगल के दो दर्जन से अधि... JTET Language Controversy: झारखंड में जेटेट भाषा विवाद गहराया; पांच मंत्रियों की कमेटी गठित, जानें J... NEET Paper Leak Protest: धमतरी में NEET घोटाले को लेकर NSUI का बड़ा बवाल; PM मोदी और शिक्षा मंत्री क... Chhattisgarh Sushan Tihar: सुशासन तिहार के तहत गांवों में पहुंचे अफसर; कोरिया के करहियाखांड शिविर मे...

Ambedkar Jayanti 2026: रांची में बाबा साहेब को किया गया नमन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

रांची: संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को पूरा देश याद कर रहा है. इस मौके पर राजधानी रांची के डोरंडा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर सुबह से ही श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले लोगों का तांता लगा. इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया.

उनके योगदान को दुनिया ने सराहा: राज्यपाल

इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. इस अवसर पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब के योगदान को ना केवल देश बल्कि दुनिया ने सराहा है, आज उनकी जयंती है, हम सभी उन्हें नमन करते हैं.

उनके विचार बने रहेंगे प्रासंगिक: सीएम हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि उनके विचार हमेशा प्रासंगिक बने रहेंगे. निश्चित रुप से वे हमेशा याद किये जाते रहेंगे. उन्होंने कहा कि आज का यह शुभ दिन भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए गौरव का क्षण है.

देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को हुए लगभग 135 साल हो गए और कहीं ना कहीं बाबा भीमराव अंबेडकर का जो योगदान है, वो योगदान किसी से नहीं छिपा है और ना छिपेगा. शायद इनके द्वारा संविधान की रचना को पूरी दुनिया सलाम करती है. सीएम ने आगे कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जैसे सपूत हमें मिले हैं और इससे पूरे देश का नाम ऊंचा हुआ है. देश के लोग उनके योगदान को जब तक दुनिया है सदैव याद रखेंगे.

सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लोगों का लगा रहा तांता

अंबेडकर जयंती के मौके पर डोरंडा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का तांता लगा रहा. बाबा साहेब अमर रहे के नारे लगते रहे और लोग बारी-बारी से उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते रहे.

राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया. वहीं बीजेपी के कई नेता श्रद्धांजलि अर्पित करते देखे गए. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित कई बड़े चेहरे बाबा साहेब को याद कर उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए.