Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...

लिफ्ट देना पड़ा भारी! रिटायर्ड वर्क इंस्पेक्टर को रुमाल सुंघाकर किया बेहोश; जेवर और कैश लेकर लुटेरा फरार

कुरुक्षेत्र  : कुरुक्षेत्र में एक रिटायर्ड वर्क इंस्पेक्टर को रास्ते में युवक को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। आरोपी युवक ने पहले बाथरूम जाने का बहाना बनाकर स्कूटी रुकवाई और फिर रुमाल सुंघाकर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें एक सुनसान खंडहर में ले गया, जहां मारपीट कर सोने के जेवर, नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया।

पीड़ित को आरोपी खंडहर में बने एक कमरे में बंद कर मौके से भाग गया। कुछ देर बाद होश आने पर पीड़ित किसी तरह कमरे से बाहर निकले और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव खैरी निवासी 72 वर्षीय शमशेर सिंह ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से वर्क इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह किसी निजी काम से स्कूटी पर कुरुक्षेत्र आए थे। शाम को काम निपटाने के बाद जब वह वापस घर लौट रहे थे तो रास्ते में बीड़ मथाना गांव के पास एक युवक ने उन्हें हाथ देकर रोक लिया और लिफ्ट मांगने लगा।

उन्होंने मानवता के नाते युवक को स्कूटी पर बैठा लिया। कुछ दूरी तय करने के बाद युवक ने बाथरूम जाने का बहाना बनाकर स्कूटी रुकवा ली। जैसे ही उन्होंने स्कूटी रोकी, आरोपी ने अचानक उनके मुंह पर रुमाल रख दिया, जिससे वे बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी स्कूटी लेकर उन्हें पास ही एक सुनसान जगह पर स्थित खंडहरनुमा मकान में ले गया। वहां आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और उनकी जेब से 20 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन तथा उनके हाथ में पहनी करीब 4-5 ग्राम सोने की अंगूठी और करीब दो तोले वजनी सोने की चेन छीन ली।

लूटपाट करने के बाद आरोपी उन्हें कमरे में बंद कर फरार हो गया। कुछ समय बाद जब शमशेर सिंह को होश आया तो उन्होंने किसी तरह कमरे से बाहर निकलकर घर पहुंचकर परिवार को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।