Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडि... West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—"ये जंगलराज है", CBI-NIA जा... Raja Ravi Varma Record: राजा रवि वर्मा की पेंटिंग ने रचा इतिहास! अरबपति साइरस पूनावाला ने करोड़ों मे... Nashik Police Controversy: आरोपियों से 'कानून का गढ़' बुलवाने पर विवाद, नासिक पुलिस के एक्शन पर उठे ... बड़ा झटका! दिल्ली-NCR में बंद हो सकती हैं 462 फैक्ट्रियां, CPCB की इस सख्ती से मचा हड़कंप; जानें वजह कानपुर की ‘बदनाम कुल्फी’ हुई गुम! LPG सिलेंडर की किल्लत ने बिगाड़ा स्वाद, 10 दिन से ग्राहक चख रहे धू... Delhi Traffic Update: दिल्ली में खत्म होगा Red Light का झंझट! इन 3 रूटों पर घंटों का सफर अब मिनटों म... Bihar Politics: खरमास खत्म होते ही बिहार में नई सरकार! नीतीश कुमार 10 अप्रैल को जाएंगे राज्यसभा, दें... कानपुर किडनी कांड: हैलट से लखनऊ शिफ्ट किए गए मरीज! 3 अस्पतालों पर गिरी गाज, प्रशासन ने किया सील कुशीनगर मेले में चीख-पुकार! दुर्गा मंदिर में टूटकर गिरा झूला, 12 लोग लहूलुहान; 4 की हालत बेहद नाजुक

भर्ती या मजाक? 400 अभ्यर्थियों में से केवल 17 ही पार कर पाए परीक्षा की दहलीज, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए मची खलबली

चंडीगढ़: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) गणित विषय की भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 163 पदों के लिए हुई परीक्षा में 17 अभ्यर्थी पास हुए हैं। परीक्षा में 35 फीसदी कटऑफ पार करने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। अब उनके इंटरव्यू का रास्ता साफ हो गया है। 400 से अधिक अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

आयोग ने दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। आयोग के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने न्यूनतम 35% अंक हासिल किए हैं उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए चुना है। सत्यापन के बाद ही पात्र उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी) भर्ती परीक्षा-2025 के परिणाम पर विवाद जारी है। 613 पदों के लिए केवल 151 उम्मीदवार 35 फीसदी न्यूनतम अंक प्राप्त कर पास हो पाए हैं। यह मुद्दा सड़क से लेकर सदन तक गूंज चुका है।