Breaking News in Hindi

Sonipat High-Voltage Drama: पेंशन न मिलने से टूटा सब्र, मोबाइल टावर पर चढ़ा बुजुर्ग; प्रशासन के हाथ-पांव फूले

सोनीपत: सोनीपत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जाजी गांव के बुजुर्ग जयभगवान ने आज प्रशासन की नींद उड़ा दी, जब उन्होंने पुराने डीसी कार्यालय के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर अपना रोष जताया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग बुढ़ापा पेंशन ना मिलने की परेशानी से जूझ रहे थे। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जयभगवान को सुरक्षित नीचे उतारा और उन्हें जांच के लिए सिविल अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार डीसी कार्यालय के पास आज एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां जाजी गांव के बुजुर्ग जयभगवान मोबाइल टावर पर चढ़ गए और बुढ़ापा पेंशन ना मिलने के चलते रोष जताया। पुलिस ने समय रहते पहुंचकर कई घंटों की मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा। परिजनों का कहना है कि जयभगवान मानसिक रूप से परेशान और नशे के आदी भी हैं, वहीं प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखा और सुरक्षा सुनिश्चित की। पुलिस उन्हें जांच और इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गई।