Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bollywood on NEET Protest: सलमान खान के बाद अब आलिया भट्ट ने किया छात्रों का सपोर्ट, बॉलीवुड से मिल ... US Iran Conflict: अमेरिका के लगातार हमलों से दहला ईरान, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप ने दी बड़ी चेता... BCCI Title Rights: बीसीसीआई ने घरेलू मैचों के स्पॉन्सरशिप राइट्स का बेस प्राइस 15% से ज्यादा बढ़ाया Recharge Plan Expiry: क्या रिचार्ज खत्म होते ही बंद हो सकती है इनकमिंग कॉल? संसद में उठा बड़ा सवाल, ... Krishna’s Peacock Feather: भगवान श्रीकृष्ण क्यों लगाते हैं मुकुट में मोर पंख? जानिए त्रेता युग से जु... Periods Health Tips: क्या पीरियड्स के दौरान ठंडा पानी पीने से बढ़ता है दर्द? जानिए एक्सपर्ट की राय हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दुष्कर्म और POCSO के झूठे मामले में फंसे बेगुनाह युवक की F... पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान को CJP ने बताया 'टूटी हड्डी पर बैंड-एड', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की म... Ganga Expressway News: यूपी के ड्रीम प्रोजेक्ट की खुली पोल, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे गंभीर स... गंगा एक्सप्रेसवे में बड़ा हादसा टला: पहली ही बारिश में हरदोई के पास धंसा 10 मीटर लंबा हिस्सा, उठे सवा...

Bihar Politics: खरमास खत्म होते ही बिहार में नई सरकार! नीतीश कुमार 10 अप्रैल को जाएंगे राज्यसभा, देंगे CM पद से इस्तीफा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेंगे. सूत्रों के मुताबिक, 9 अप्रैल को वो दिल्ली आएंगे. नीतीश कुमार की शपथ राज्यसभा के सभापति के चैंबर में होगी. इसके बाद पटना जाकर वो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. 14 अप्रैल को खरमास समाप्त होने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी.

बता दें कि हाल ही में नीतीश ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया था. बिहार में करीब 20 साल तक सीएम का पद संभालने वाले नीतीश साल 2006 से लगातार विधान परिषद के सदस्य थे. इस्तीफे के बाद से ही प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई थी. इसके बाद ये भी कयास लगाए जाने लगा कि बिहार में कब नई सरकार का गठन होगा. कब वो सीएम पद से इस्तीफा देंगे.

नीतीश के अगले कदम को लेकर अभी भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. मगर इस बीच जो खबर आई है वो ये है कि नीतीश राज्यसभा की शपथ लेने के बाद सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं. यानी खरमास के बाद बिहार में नई सरकार का गठन देखने को मिल सकता है. मगर सवाल यही है कि नीतीश कुमार की जगह प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा?