Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Protest: धमतरी में NEET घोटाले को लेकर NSUI का बड़ा बवाल; PM मोदी और शिक्षा मंत्री क... Chhattisgarh Sushan Tihar: सुशासन तिहार के तहत गांवों में पहुंचे अफसर; कोरिया के करहियाखांड शिविर मे... Mahasamund Theft Case: महासमुंद पुलिस की बड़ी कामयाबी; 48 घंटे के भीतर दबोचा गया शातिर चोर, ₹2.30 ला... Surguja University Controversy: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद; छात्र नेता... Sukma Dial 112 Launch: सुकमा में 'नेक्स्ट जेन डायल-112' सेवा शुरू; एसपी किरण चव्हाण ने हाईटेक वाहनों... Mahasamund Drug Smuggling: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ओडिशा से लाया जा रहा 47 किलो गांजा जब्त,... CG Dial-112 Next Gen: बलौदाबाजार में 'नेक्स्ट जेन डायल-112' शुरू; मंत्री टंकराम वर्मा ने हाईटेक गाड़... Raipur Hotel Death: रायपुर के होटल रंजीत में बिहार के बुजुर्ग की संदिग्ध मौत; रूम में लाश मिलने से म... Chhattisgarh Dial 112: रायपुर में डायल-112 नेक्स्ट जेन सेवा का आगाज; गृहमंत्री विजय शर्मा ने 54 हाईट... Chhattisgarh Dial 112: जशपुर में डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जेन का आगाज; अब दूरस्थ गांवों में चंद मिनटों...

UP Crime News: जमीन में गड़ा खजाना मिलने की कहानी सुनाकर करते थे ठगी; नकली सोने की माला बेचते पकड़े गए शातिर ठग

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पुलिस ने नकली सोने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है. दिबियापुर थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन महिलाओं और दो पुरुषों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार 12 जनवरी दिबियापुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके साथ नकली सोने की माला देकर धोखाधड़ी की गई है. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया था.

कैसे पकड़े गए आरोपी?

लगातार जांच के बाद पुलिस को 27 मार्च को पुलिस के हाथ सफलता लगी. मुखबिर की सूचना पर अजमतपुर रोड स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के पास घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब चार किलो नकली पीली धातु की माला, ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, तीन मोबाइल फोन और 24 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए हैं.

कैसे करते थे ठगी?

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह मेले, गांवों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहता था. आरोपी लोगों को जमीन में गड़ा खजाना मिलने की कहानी सुनाकर झांसे में लेते थे. पहले वे असली सोने का छोटा टुकड़ा दिखाकर भरोसा जीतते थे और बाद में नकली सोने की भारी माला बेचकर ठगी करते और फरार हो जाते थे.

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने सटीक कार्रवाई करते हुए गिरोह का भंडाफोड़ किया है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. पुलिस इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अब तक कितने लोगों को आरोपियों ने ठगा है.