Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शर्तों के साथ परिसीमन विधेयक का समर्थनः सुप्रिया सुले कारगिल में कांग्रेस को हराने की कोशिश में नया खेल ममता बनर्जी को 21 जुलाई की रैली की अनुमति भारत की नई राजनीतिक पीढ़ी का क्रांतिकारी उदय OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा

IPL के बीच बड़ा धमाका! साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान; इन 2 ‘सेंसेशन’ खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका

IPL 2026 का रोमांच तो हर दिन के साथ बढ़ ही रहा है. लेकिन, BCCI की T20 लीग के चढ़ते रोमांच के बीच उधर भारत ने साउथ अफ्रीका के साथ T20 सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा कर दी है. भारत की महिला क्रिकेट टीम 5 मैचों की T20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली है, जिसके लिए टीम का ऐलान किया गया है. 15 सदस्यीय टीम में 2 खिलाड़ियों को पहली बार जगह मिली है. वहीं इस टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी.

2 खिलाड़ियों को पहली बार मौका

भारत की महिला क्रिकेट टीम को अप्रैल में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है, जिसके लिए टीम का सेलेक्शन हुआ है. इस दौरे पर 2 खिलाड़ियों को पहली बार भारत की T20 टीम में चुना गया है. पहली बार चुने जाने वाले वो दोनों खिलाड़ी- कश्वी गौतम और अनुष्का शर्मा हैं. इन दो नए खिलाड़ियों के अलावा साउथ अफ्रीका दौरे की T20 टीम में बाकी पुराने चेहरे ही हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

साउथ अफ्रीका दौरे पर खेली जाने वाली T20 सीरीज के लिए जिन 15 खिलाड़ियों को चुना गया है, आइए एक नजर जरा उनके नाम पर डाल लेते हैं.

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अरुंधती रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयांका पाटिल, कश्वी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, अनुष्का शर्मा

भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का कार्यक्रम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साउथ अफ्रीका दौरे का आगाज 17 अप्रैल से होना है. इस दौरे पर 5 मैचों की T20 सीरीज होगी, जिसका आखिरी मुकाबला 27 अप्रैल को होगा. T20 सीरीज के पहले दो मैच डरबन में 17 और 19 अप्रैल को खेले जाएंगे. उसके बाद अगले दो मैच जोहानिसबर्ग में 22 और 25 अप्रैल को होंगे. इसके अलावा सीरीज का आखिरी मैच बेनोनी में 27 अप्रैल को खेला जाएगा.