Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसदीय गणित और जन-अदालत का संदेश Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर क्या बोला RSS? 'भारत की परंपरा' का जिक्र कर विरोधियों को दिया जवा... तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात! ड्रग्स पार्टी में पकड़े गए सांसद और पूर्व विधायक; छापेमारी के दौरान पु... Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लो... Patna Fraud Case: बेटे को फिल्म स्टार और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पटना में ... राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा 'भारत रत्न'; कहा- बहुजन समाज... ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा ... Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, 'साइलेंट किलर' गैस ने ली 4 की जान... Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतद... Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट,...

Sarpanch Shot: सरपंच और उनके भाई पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने दागी गोलियां; गंभीर हालत में अस्पताल रेफर, इलाके में फैली दहशत

फरीदाबाद: फरीदाबाद लोकसभा के जटोला गांव के सरपंच के बेटे का रास्ते में गाड़ी हटाने को लेकर हुआ मामूली विवाद उस समय बड़ा रूप ले गया जब करीब 25 से 30 लोगों ने गांव के सरपंच गिरराज जटोला के घर पर ही हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर जटोला गांव स्थित सरपंच के निवास पर पहुंचे और वहां ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में सरपंच के भाई संजय को दो गोलियां लगी हैं, जबकि सरपंच गिरराज जटोला भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

फिलहाल पूरे गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि रास्ते में गाड़ी हटाने जैसी छोटी सी बात ने इतना बड़ा और हिंसक रूप ले लिया, जिसमें सरपंच और उनके परिवार को जानलेवा हमले का सामना करना पड़ा। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचती है।