Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP vs Rahul Gandhi: 'देश में आने वाला है आर्थिक तूफान...' रायबरेली में गरजे राहुल; बीजेपी ने बताया ... BC Khanduri Passes Away: पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के निधन पर भावुक हुए पुष्कर सिंह धामी; पार्थिव शरीर... Bijnor Crime News: बिजनौर में बीजेपी नेता सुरेश भगत पर केस दर्ज; पुलिस के सामने घर में घुसकर पीटा, ग... Karnal Pradeep Mishra Katha: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले करनाल में बवाल; VIP पास को लेकर मारप... Indore Weather Update: इंदौर में गर्मी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा! सड़कों पर पसरा सन्नाटा, जानें मौसम... BRICS Summit Indore: इंदौर में ब्रिक्स युवा उद्यमिता बैठक आज से; केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ... Indore Dog Bite Cases: इंदौर में नसबंदी के दावों के बीच श्वानों का आतंक; 1 साल में 60 हजार से ज्यादा... Indore IET Hostel: आईईटी हॉस्टल तोड़फोड़ मामले में नया मोड़, छात्रों ने वीडियो जारी कर मांगी माफी; ख... Indore IET Hostel: आईईटी हॉस्टल गांजा पार्टी मामले में DAVV का बड़ा एक्शन; 3 छात्र सस्पेंड, 1 का एडम... MP New Transfer Policy: मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! आज मोहन यादव कैबिनेट बै...

Amit Shah Moga Rally News: पंजाब में बीजेपी का चुनावी शंखनाद, अमित शाह ने ‘आप’ सरकार को घेरा; भ्रष्टाचार और ड्रग्स के मुद्दे पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मोगा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बदलाव रैली को संबोधित करते हुए पंजाब की वर्तमान सरकार पर जमकर हमला बोला और राज्य को नशे, भ्रष्टाचार, धर्म परिवर्तन और गैंगस्टर के आतंक से मुक्त करने का वादा किया। शाह ने अपने भाषण की शुरुआत “जो बोले सो निहाल” से की और सिर पर पगड़ी को गुरु घर का प्रतीक बताते हुए कहा कि वह गुरु तेग बहादुर, गुरु नानक देव, गुरु रविदास, वाल्मीकि, शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन करते हैं।

धर्म परिवर्तन पर सख्त कार्रवाई
अमित शाह ने ऐलान किया कि सत्ता में आते ही धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के लिए बिल संसद में लाया जाएगा। उन्होंने कहा,  “पंजाब में नशा और जबरन धर्म परिवर्तन दोनों को समाप्त किया जाएगा।”

AAP सरकार पर हमला

शाह ने AAP सरकार पर भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी का आरोप लगाया  कि AAP ने 25 लाख नौकरियों का वादा किया था, लेकिन कुछ मिला क्या? 4 महीने में नशा मुक्त पंजाब बनाने, 16 हजार दवा की दुकानें खोलने और 16 मेडिकल कॉलेज बनाने का वादा किया मिला क्या? सभी फसलों पर MSP देने और सिख दंगों में 5 लाख रुपये मुआवजा देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। शाह ने कहा कि दिल्ली से आए कुछ नेताओं ने राज्य का धन अपने पास कर लिया, और पंजाब की सरकार केवल केजरीवाल का ATM बन गई है।

नशा खत्म करने का वादा
शाह ने कहा कि BJP की सरकार आने पर 2 साल में पंजाब से नशा जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा: “आज उद्योग पंजाब छोड़कर जा रहे हैं। ट्रेन डील पर AAP और कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रहे हैं। पंजाब में सिर्फ BJP ही नशा खत्म कर सकती है।”

2027 में BJP की अपनी सरकार
अमित शाह ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 में BJP को पंजाब में 19% वोट मिले, और जहां इतने वोट मिलते हैं वहां अगली सरकार BJP की होती है। उन्होंने कहा कि 2027 में पंजाब में BJP की अपनी सरकार बनेगी। उन्होंने जनता से अपील की: “आपने कांग्रेस, अकाली और AAP को मौका दिया, इस बार हमें मौका दें।”

किसानों और कृषि के लिए घोषणाएं
शाह ने किसानों के हित में कई घोषणाएं कीं नाफेड के माध्यम से तिलहन और मक्का की फसल MSP पर खरीदी जाएगी। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए फर्टिलाइजर के उपयोग को कम किया जाएगा। किसानों को सालाना 6 हजार रुपए, और 13,050 करोड़ रुपए किसानों को सम्मान राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि AAP और राहुल गांधी किसानों को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार ने गेहूं और धान की खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित की।

सिख पंथ और करतारपुर साहिब पर बयान
शाह ने कहा कि 1984 के सिख दंगों के खिलाफ BJP सरकार ने 350 केस दर्ज किए और दोषियों को जेल में डाल दिया, जबकि कांग्रेस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि हर सिख दंगा पीड़ित परिवार को 5 लाख का मुआवजा दिया गया। शाह ने करतारपुर साहिब के मामले पर कहा कि “अगर हम उस समय होते तो करतारपुर साहिब को पंजाब में ही रखते। गुरु साहिब की श्रद्धा होती तो यह आज भारत में होता।” उन्होंने मोदी सरकार द्वारा करतारपुर कॉरिडोर, सिख पंथ के संरक्षण और साहिबाजादों के बलिदान को पूरे देश में सम्मान देने के प्रयासों की भी तारीफ की।

बजट और वित्तीय घोषणाएं
शाह ने बताया कि कांग्रेस के समय पंजाब का बजट 22 हजार करोड़ था, जिसे BJP की मोदी सरकार ने बढ़ाकर 1 लाख 40 हजार करोड़ किया। उन्होंने कहा कि यह कदम किसानों और आम जनता के लिए लाभकारी रहा। इस रैली में अमित शाह ने साफ संदेश दिया कि BJP पंजाब में 2027 के चुनावों में सत्ता हासिल करने के लिए पूरी तैयारी में है, और राज्य के नशा, भ्रष्टाचार और आर्थिक संकट को समाप्त करना प्राथमिकता है।