Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP vs Rahul Gandhi: 'देश में आने वाला है आर्थिक तूफान...' रायबरेली में गरजे राहुल; बीजेपी ने बताया ... BC Khanduri Passes Away: पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के निधन पर भावुक हुए पुष्कर सिंह धामी; पार्थिव शरीर... Bijnor Crime News: बिजनौर में बीजेपी नेता सुरेश भगत पर केस दर्ज; पुलिस के सामने घर में घुसकर पीटा, ग... Karnal Pradeep Mishra Katha: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले करनाल में बवाल; VIP पास को लेकर मारप... Indore Weather Update: इंदौर में गर्मी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा! सड़कों पर पसरा सन्नाटा, जानें मौसम... BRICS Summit Indore: इंदौर में ब्रिक्स युवा उद्यमिता बैठक आज से; केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ... Indore Dog Bite Cases: इंदौर में नसबंदी के दावों के बीच श्वानों का आतंक; 1 साल में 60 हजार से ज्यादा... Indore IET Hostel: आईईटी हॉस्टल तोड़फोड़ मामले में नया मोड़, छात्रों ने वीडियो जारी कर मांगी माफी; ख... Indore IET Hostel: आईईटी हॉस्टल गांजा पार्टी मामले में DAVV का बड़ा एक्शन; 3 छात्र सस्पेंड, 1 का एडम... MP New Transfer Policy: मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! आज मोहन यादव कैबिनेट बै...

Chatra Crime News: चतरा कोर्ट से लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर ही तोड़ा दम; पुलिस जांच में जुटी

चतरा: जिले के सदर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर स्थित नवोदय विद्यालय के समीप चिरैतवा इलाके की है. बताया जा रहा है शुक्रवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान हजारीबाग जिला के केरीडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी कुशियाल साव का पुत्र करमजीत कुमार उर्फ विकास साव के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि मृतक युवक नाबालिग से प्रेम प्रसंग के एक मामले में गवाही देने चतरा व्यवहार न्यायालय पहुंचा था. युवक गवाही देकर अपनी ही बाइक से वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान एक बोलेरो पर सवार अपराधियों ने उसका पीछा करते हुए धमधमा गांव के पास युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दिया. युवक को कुल तीन गोली लगी है.

शव को अपने कब्जे में लिया पुलिस

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुका था. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिाय. सदर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है. सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.