Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कोरबा के देवपहरी वाटरफॉल में रातभर चट्टान पर फंसे रहे 3 दोस्त: 15 घंटे बाद SDRF ने बोट और रस्सी से क... शिक्षक (कृषि) भर्ती में B.Ed. अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की योग्यता में छूट की मांग, 65 अ... नवा रायपुर सेक्टर-12 में बनेगी 120 करोड़ की आवासीय परियोजना: 29 एकड़ में तैयार होंगे 348 HIG और MIG ... रायपुर में ई-बसों के नए रूट पर फैसला: स्कूल-अस्पताल भी जुड़ेंगे; PMAY आवासों के लिए 30 सितंबर की डेड... छत्तीसगढ़ में ड्रॉपआउट बच्चों के लिए 'लइका चिन्हारी' ऐप: घर-घर डिजिटल सर्वे से स्कूलों में दोबारा मि... रायपुर में SBI बैंक मैनेजर से ₹5 लाख की साइबर ठगी: ₹2 करोड़ FD का झांसा देकर फर्जी ईमेल से कराया RTG... भोपाल से चलने वाली बसों में मनमाना किराया: त्योहार पर ट्रेनों में जगह नहीं, ट्रैवल्स कंपनियों ने ₹40... MP में 3.5 लाख NGO, ट्रस्ट और सोसायटियों पर शिकंजा: अब ऑनलाइन होगी कामकाज और ऑडिट की निगरानी, फर्जी ... शिवपुरी में बस ऑपरेटरों की मनमानी: ₹100 का किराया हुआ ₹200, सुरक्षा के लिए अनिवार्य पैनिक बटन गायब मध्य प्रदेश निकाय व पंचायत चुनावों में बड़े बदलाव की तैयारी: अब 1 चरण में मतदान कराने पर विचार

Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने

राजस्थान के जैसलमेर से गुजरात के अहमदाबाद जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस में बीती रात भीषण आग लग गई. यह हादसा गुजरात के धानेरा के पास सुबह करीब 3:30 बजे हुआ. गनीमत रही कि समय रहते यात्री बस से बाहर निकल गए, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था. इस अग्निकांड में एक यात्री गंभीर रूप से झुलस गया है, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं.

जानकारी के अनुसार, स्वागत ट्रेवल्’ की यह बस नाचना, मोहनगढ़ और जैसलमेर से सवारियां लेकर अहमदाबाद जा रही थी. हादसे के वक्त बस में 16 यात्री सवार थे, जो गहरी नींद में थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस के एयर कंडीशनर (AC) यूनिट में शॉर्ट सर्किट होने के कारण अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया.

खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

जैसे ही बस के केबिन में धुआं और आग की लपटें फैलीं, यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. जान बचाने के लिए यात्रियों ने बस की खिड़कियों के कांच तोड़े और बाहर कूद गए. इस अफरा-तफरी में एक यात्री बुरी तरह झुलस गया. उसे तत्काल धानेरा के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पालनपुर रेफर कर दिया गया है. डॉक्टरों के अनुसार, घायल यात्री की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

महज दो दिन पहले शुरू हुई थी बस सेवा

स्वागत ट्रेवल्स के संचालक निर्मल रैयानी ने बताया कि यह बस सेवा मात्र दो दिन पहले ही शुरू की गई थी और आज इसका दूसरा ही फेरा (रूट) था. आग इतनी भीषण थी कि यात्रियों के कपड़े, कीमती दस्तावेज, मोबाइल फोन और सारा सामान जलकर राख हो गया. सामान और फोन जलने के कारण यात्रियों का अपने परिजनों से संपर्क करना मुश्किल हो रहा है. बस प्रबंधन ने अपनी टीम को मौके पर भेजकर राहत कार्य शुरू कर दिया है.

पुराने जख्म हुए ताजा

इस हादसे ने जैसलमेर के लोगों के मन में 14 अक्टूबर 2025 की उस खौफनाक याद को ताजा कर दिया है, जब थईयात गांव के पास एक एसी स्लीपर बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई थी. हालांकि, इस बार समय रहते यात्रियों के बाहर निकलने से किसी की जान नहीं गई, लेकिन बस सुरक्षा मानकों पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.