Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sarai Kale Khan 2.0: सराय काले खां बनेगा दिल्ली का 'मॉल वाला' बस टर्मिनल, फ्लैट्स और टू-स्टोरी हब का... IPL vs PSL: दिल्ली से इस्लामाबाद तक छाया 'समीर' नाम का जादू, इधर रिज्वी ने कूटे रन तो उधर मिन्हास ने... Aamir Khan Shelved Projects: आमिर खान की फिल्म 'रिश्ता' (या फिल्म का नाम) क्यों रह गई अधूरी? जानें प... Trump's 48-Hour Deadline: समय खत्म हो रहा है... 48 घंटे बाद ईरान पर क्या बड़ा एक्शन लेंगे डोनाल्ड ट्... LPG vs Electric Cooking: गैस की बढ़ती कीमतों के बीच क्या इंडक्शन है बेहतर विकल्प? जानें हर महीने कित... CNG Price Hike: सीएनजी की कीमतों में लगी आग! प्राइवेट कंपनियों ने बढ़ाए दाम, अब सफर के लिए ढीली करनी... Jio New Plan 2026: जियो का सबसे सस्ता प्लान, ₹189 में पाएं पूरे महीने की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिं... Vikat Sankashti Chaturthi 2026 Vrat Niyam: संकष्टी चतुर्थी पर क्या खाएं और क्या नहीं? इन 5 चीजों को ... Vaginal Hygiene Tips: पर्सनल हाइजीन के लिए अपनाएं ये नेचुरल घोल, इन्फेक्शन और खुजली से मिलेगा छुटकार... Bengal Election 2026: CPIM का बड़ा दांव, घोषणापत्र में फ्री बिजली, बेरोजगारी भत्ता और पक्की नौकरी का...

पंजाब पुलिस की बर्बरता! युवक को पहली मंजिल से नीचे फेंका, टूट गई रीढ़ की हड्डी; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, इलाके में भारी तनाव

बठिंडा: जिले के गांव भगता भाई में पुलिस की कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सरपंच की शिकायत पर एक शराबी व्यक्ति को पकड़ने पहुंची पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने उसे पहली मंज़िल से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है और सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है।

परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मी व्यक्ति को पकड़कर मारते-पीटते हुए पहली मंज़िल से नीचे ला रहे थे, इसी दौरान उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया। गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का यह भी कहना है कि पुलिस के तीन मुलाजिम उसे मरा हुआ समझकर मौके से चले गए।

वहीं पुलिस का कहना है कि संबंधित व्यक्ति शराब के नशे में था और संतुलन बिगड़ने के कारण खुद ही नीचे गिर गया। पुलिस का दावा है कि घटना को लेकर तथ्यों की जांच की जा रही है।

उधर इस मामले में एसएसपी बठिंडा की ओर से फिलहाल यही कहा गया है कि व्यक्ति शराब के नशे में गिरा था। हालांकि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है और लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी साफ दिखाई दे रही है।