Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेवादा ने कोलोराडो नदी को लेकर यह याचिका लगायी अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान पर आर्थिक प्रतिबंधों का एलान किया देश के भीतर अपने विरोधियों को निपटा रहे हैं एर्देगॉन पूर्व ग्रैंड मुफ्ती को उम्र कैद की सजा मिली गिरोहों के हमले में तीस लोगों की फिर मौत संयुक्त राष्ट्र के दो शांति सैनिकों की मौत बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर...

Trump’s 48-Hour Deadline: समय खत्म हो रहा है… 48 घंटे बाद ईरान पर क्या बड़ा एक्शन लेंगे डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी दी है कि युद्ध खत्म करने के लिए एक समझौते के लिए दी उनकी नई डेड लाइन का समय अब ​​खत्म हो रहा है. अमेरिका की तरफ से दी गई ये डेडलाइन 48 घंटे थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 फरवरी को शुरू हुए अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता से चल रही बातचीत रुक गई है. इसके अलावा, अमेरिका के लिए हालात ज्यादा मुश्किल हो गए हैं. अप्रैल में ही ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र में एक अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट को मार गिराया था.

ऐसे में अमेरिका का एक क्रू मेंबर लापता हो गया था. ईरान में अमेरिका का कोई सैनिक जिंदा हो और भाग रहा हो, इसकी संभावना को लेकर अमेरिका की परेशानी और भी बढ़ गई है. इन देशों के बीच चल रहे इस युद्ध को 6 हफ्ते हो गए हैं. ऐसे में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की संभावना बेहत कम नजर आ रही है. अमेरिका के कुछ लोग इस युद्ध का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं ज्यादातर लोगों का मानना है कि युद्ध खत्म हो जाए.

आने वाले 48 घंटे बेहद खास

अगले 48 घंटों में क्या हो सकता है, इसकी स्थिति साफ तो नहीं है लेकिन बहुत कुछ होने की संभावना जरूर लगाई जा रही है. क्योंकि इस मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस युद्ध को लेकर लगातार मिले-जुले संकेत देते आ रहे हैं. वे ऐसा तब से कर रहे हैं, जब ये युद्ध अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर की गई बमबारी के साथ शुरू हुआ था. कभी वे कूटनीतिक प्रगति की ओर इशारा करते हैं, तो कभी ईरान पर बमबारी करके उसे पाषाण युग में पहुंचाने की धमकियां देते हैं.

शनिवार को, रिपब्लिकन नेता ने अपनी धमकियों को दोहराते हुए कहा कि अगर ईरान किसी समझौते पर पहुंचने या होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के रणनीतिक जलमार्ग को खोलने में नाकाम रहता है, तो वह उस पर हमले और तेज कर देंगे. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि याद है जब मैंने ईरान को ‘समझौता करने’ या ‘होर्मुज स्ट्रेट को खोलने’ के लिए दस दिन का समय दिया था? अब समय निकलता जा रहा है. 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा.