Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
AAP Action: आम आदमी पार्टी ने 7 बागी राज्यसभा सांसदों पर लिया बड़ा एक्शन, सदस्यता रद्द करने के लिए स... Rahul Gandhi at Gargi College: 'Gen Z हमारा भविष्य', गार्गी कॉलेज की छात्राओं से और क्या बोले राहुल ... Arvind Kejriwal in Bengal: ममता के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बंगाल में बोले- यह लोकतंत्र बचान... धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: नागपुर में बोले- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक को बनाएं RSS का स्वयंसे... Thanthania Kalibari: कोलकाता के ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें 300 साल पुराने इस मं... PM Modi in Bengal: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- 'मां, माटी और मानुष' के नाम पर हुए ... Viral News: बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल, अभिभावक को 10 बार बोला- ‘You Shut Up’, वीडियो... Ganga Expressway Inauguration: 29 अप्रैल को होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें 594 किमी लंबे प... Gumla News: गुमला में बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, शादी की खुशियां मा... Road Accident: बेटी की शादी के बाद लौटते समय दर्दनाक हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत से परिवार उजड़ा

नीतीश कुमार का ‘दिल्ली’ की ओर कदम! अमित शाह की मौजूदगी में भरा राज्यसभा का नामांकन, बिहार की सियासत में नई पारी की शुरुआत

बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया. गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा जदयू के वरिष्ठ नेता नामांकन कार्यक्रम में शमिल हुए. इसके बाद सभी नेता विधानसभा से निकल गए. वहीं गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे चुके हैं.

इससे पहले बिहार पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया. इस दौरान कुछ देर तक दोनों दिग्गज नेताओं के बीच बातचीत हुई. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ विधानसभा पहुंचे. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता पहले ही विधानसभा भी पहुंचे थे.

10 अप्रैल तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार 10 अप्रैल तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. कारण कि 10 अप्रैल 2026 तक राज्यसभा का कार्यकाल है. नया टर्म इसके बाद ही शुरू हो रहा है. इससे साफ है कि जब तक नीतीश कुमार उच्च सदन नहीं पहुंच जाते. तब तक वह बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. ऐसे में जदयू की कमान किसके हाथ में जाएगी, इसे लेकर अभी कुछ साफ नहीं है. कहा जा रहा है नीतीश के बेटे को कमान दी जा सकती है.

नीतीश कुमार 2005 से हैं बिहार के मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार वर्ष 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं. नीतीश ने कहा कि राज्य में नए मुख्यमंत्री और राज्य की नयी सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा. उन्होंने कहा, दाे दशकों से अधिक समय तक आपने लगातार मुझ पर विश्वास और समर्थन जताया है. उसी विश्वास की ताकत से हमने बिहार और आप सभी की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की है. आपके भरोसे और समर्थन की शक्ति से ही आज बिहार विकास और गरिमा की एक नयी पहचान प्रस्तुत कर रहा है.

नीतीश कुमार ने एक्स पोस्ट पर क्या लिखा

नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वह बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें. उन्होंने एक्स पर कहा] इसी आकांक्षा को ध्यान में रखते हुए मैं इस बार होने वाले चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा रखता हूं. उन्होंने कहा, मैं पूरी ईमानदारी के साथ आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि भविष्य में भी आपसे मेरा संबंध बना रहेगा और विकसित बिहार के निर्माण के लिए आपके साथ मिलकर काम करने का मेरा संकल्प अडिग रहेगा. राज्य में बनने वाली नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा.

नीतीश का राजनीतिक सफर बेदाग रहा- अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्यसभा आने पर नीतीश कुमार का स्वागत है. 2005 से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री है. उनका कार्यकाल काफी स्वर्णिम रहा है. नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश कर रहे हैं. हम उनका स्वागत करते हैं. नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाई है. वो हमेशा से जेपी के सिंद्धांतों पर चले हैं. उनका राजनीतिक सफर बेदाग रहा है.