Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हाथों पर लिखे 'नाम' खोलेंगे मौत का राज! यमुनानगर में नहर से मिला युवती का शव, एक बाजू पर 'राजेश' तो ... अब कागजों की झंझट खत्म! हरियाणा में हेपेटाइटिस मरीजों के लिए नई व्यवस्था, एक क्लिक पर मिलेगा पूरा इल... सपना होगा सच! हरियाणा के इन शहरों में HSVP बेच रहा है अपने सबसे प्राइम प्लॉट, 18 मार्च से शुरू होगी ... तैयारी करने वालों की मौज! सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों के लिए सरकार का बड़ा एलान, अब परीक्षा केंद्रों... किसानों की हुई बल्ले-बल्ले! हरियाणा सरकार ने घोषित की रबी फसलों की खरीद की तारीखें, जानें किस फसल पर... हरियाणा की सियासत में बड़ा दिन! संजय भाटिया आज करेंगे राज्यसभा के लिए नामांकन, चंडीगढ़ विधानसभा में दि... Honeytrap Gang Exposed: हनीट्रैप गिरोह का बड़ा पर्दाफाश: महिला और पूर्व सरपंच गिरफ्तार, बड़े चेहरों ... Car Fire News: रिटायर्ड PCS अधिकारी की चलती गाड़ी बनी आग का गोला, बाल-बाल बची जान; इलाके में मचा हड़... Crime News: लुटेरों का आतंक: बीच सड़क पर कार सवार बाप-बेटे को बदमाशों ने घेरा, हथियारों के दम पर की ... Sonu Sood Helps Indians in Dubai: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई में फंसे लोगों की मदद को आगे आए सोनू...

Palamu Murder Case: पलामू में जमीन विवाद में बुजुर्ग की टांगी से काटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

पलामूः जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के हीरा सिकनी में 70 वर्षीय बुजुर्ग विश्वनाथ रजवार की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में एक 16 वर्ष के नाबालिग को निरुद्ध किया है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

जमीन विवाद में हुई थी हत्या

दरअसल, पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के हीरा सिकनी के रहने वाले विश्वनाथ रजवार का अपने गोतिया कपिल रजवार के साथ लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था. होली के दिन शराब के नशे में कपिल रजवार और विश्वनाथ रजवार के बीच बहस हुई थी. इसी क्रम में विश्वनाथ रजवार की टांगी से काटकर हत्या कर दी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद हुसैनाबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है.

मामले में मृतक के परिजनों ने विश्वनाथ रजवार और उनके बेटों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने जांच के बाद हत्या के आरोपी कपिल रजवार और उसके बेटे आनंद रजवार को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है.

थाना प्रभारी ने की पुष्टि

इस संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. हत्या के दो आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि लंबे समय से दोनों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था.

सोन नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद

उधर, हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के देवरी के इलाके में सोन नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है. मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है. शव बालू के नीचे ढका था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.