Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

रायपुर के मध्य क्षेत्र में रैलियों और प्रदर्शन पर लगा ब्रेक! कमिश्नर का सख्त आदेश- अब नहीं निकलेंगे जुलूस

रायपुर: रायपुर के मध्य क्षेत्र में 25 फरवरी से अगले 2 महीने तक रैली, शोभा यात्रा, जुलूस, धरना प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. रायपुर कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने आदेश भी जारी कर दिया है.

25 फरवरी से प्रतिबंध

रायपुर के अति व्यस्ततम मार्ग में सुगम यातायात और कानून व्यवस्था के साथ ही लोगों की सुविधा के मद्देनजर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक के लिए प्रतिबंध लगाया गया है. यह आदेश 25 फरवरी से लागू किया गया है

पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र के द्वारा पुलिस कमिश्नर को प्रतिवेदन दिया गया था. जिस पर पुलिस कमिश्नर ने आदेश जारी किया है. कानून व्यवस्था और लोकहित को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत यह फैसला लिया गया है.

इन इलाकों में सुबह 9 से रात 9 बजे तक प्रतिबंध

राजधानी रायपुर के जीई रोड में शारदा चौक से जय स्तंभ चौक होते हुए शास्त्री चौक तक, मालवीय रोड में जय स्तंभ चौक से कोतवाली चौक तक, सदर बाजार रोड में कोतवाली से सत्तीबाजार चौक तक और एमजी रोड में गुरुनानक चौक से शारदा चौक तक सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक रैली, शोभायात्रा, जुलूस, धरना प्रदर्शन जैसे आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे.

आयोजन पर होगी कार्रवाई

सभी मार्गों पर किसी भी प्रकार की रैली शोभायात्रा जुलूस या अन्य प्रकार के प्रदर्शन पर धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी. इसके लिए रायपुर पुलिस कमिश्नर ने आदेश भी जारी कर दिया है. यह आदेश 25 फरवरी से लेकर अगले 2 महीने तक प्रभावशील रहेंगे.