Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़े दी वारदात को अंजाम

बिलासपुर : बिलासपुर में सराफा व्यापारियों से लूट की वारदातें रुकने के बजाय बढ़ती जा रही है.पिछले एक हफ्ते में दूसरी बार सराफा व्यापारी को लूटने की घटना हुई है. राजकिशोर नगर सराफा व्यापारी से लूट के बाद अब दूसरी घटना सीपत थाना क्षेत्र में हुई है.सीपत चौक के सराफा व्यापारी से करीब 10 किलो चांदी और 100 ग्राम सोने के जेवर से भरे थैले को 3 नकाबपोश युवक छीनकर बाइक से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस जिले में नाकेबंदी कर बाइक सवार युवकों की तलाश कर रही है.

शटर बंद करते वक्त हुई उठाईगिरी

पुलिस के मुताबिक जांजगीर जिला बलौदा निवासी विनय सोनी की सीपत खमरिया में ज्वेलर्स दुकान का संचालक है. वो प्रतिदिन रात में दुकान बंद करके कीमती सोने चांदी के जेवर अपने साथ घर ले जाते हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे दुकान में रखे 10 किलो चांदी के आभूषण और 100 ग्राम सोने की आभूषण थैले में रखकर वो दुकान का शटर बंद कर रहे थे.इसी बीच तीन नकाबपोश बाइक सवार उनके पास पहुंचे और सोने चांदी से भरा बैग उठाकर फरार हो गए.

बाइक सवारों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद ज्वेवरी संचालक ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई. फिर पुलिस को सूचना दी गई. जिले में लूट की दूसरी घटना से एक बार फिर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. एडिशनल एसपी पंकज कुमार पटेल और अलग अलग थाने की पुलिस बल खमरिया गांव पहुंच कर सराफा व्यवसायी से घटना की जानकारी लेने के बाद पूरे जिले में नाकाबंदी कर बाइक सवार तीनों युवकों की तलाश में जुट गई है.

सराफा व्यापारी आभूषण से भरा थैला किनारे रखकर शटर बंद कर रहे थे.इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश लोग उनके पास पहुंचे.उनमें से एक युवक ने थैला उठाया और बाइक में बैठकर फरार हो गया. घटना की सीपत थाने में रिपोर्ट लिखाई गई है,आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है- पंकज कुमार पटेल,एएसपी

बलौदाबाजार और कोरबा की ओर फरार होने की आशंका

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद ये तीनों बाइक सवार युवक बिठकूला के जंगल की तरफ से फरार हुए हैं.उस जंगल का रास्ता बलौदा बाजार और कोरबा की ओर जाता है.दोनों जिलों की पुलिस को भी इसकी सूचना देकर अलर्ट किया गया है.