Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उत्तर कोरिया और चीन संबंध मजबूत करेंगे रूसी कब्जे वाले इलाकों पर यूक्रेन का ड्रोन हमला तेज ब्रसेल्स में युवाओं का प्रदर्शन फिर हिंसक हुआ राज्यसभा चुनाव में तेज हुआ जोड़ घटाव का खेल Solar Power Plant in Sitapur: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी Yamuna O-Zone Delhi: यमुना किनारे रहने वालों को बड़ी राहत; बीजेपी सांसदों ने कहा- 'पुरानी बस्तियों पर... PM Modi Historic Record: पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉ... INDIA Alliance Meeting: गठबंधन का पीएम चेहरा तय करने की मांग; संजय राउत बोले- 'अगर मोदी बन सकते हैं ... Bihar Industrial Policy: बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान; 30 दिनों में नहीं मिली मंजूरी तो आवेदन होग... MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर BJP की जीत प...

मौसम की बड़ी चेतावनी: अचानक बदला मौसम का हाल, 6 शहरों में जमने लगी ठंड! क्या फिर से होगी बारिश? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

हरियाणा में 18 फरवरी को हुई झमाझम बारिश का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण राज्य के न्यूनतम तापमान में औसतन 4.2 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे रातें एक बार फिर ठंडी हो गई हैं। हालांकि, दिन में खिली तेज धूप ने अधिकतम तापमान को बढ़ा दिया है। शुक्रवार ुसबह हिसार व अन्य जिलों में हल्की घुंध छाई रही।

हरियाणा के 6 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है जिसमें सोनीपत, हिसार, गुरुग्राम, पानीपत और महेंद्रगढ़ शामिल है। सोनीपत में सबसे कम 8.3°C तापमान दर्ज किया है। हिसार में 9.2°C, गुरुग्राम में 9.4°C, पानीपत में 9.5°C, जींद 9.3°C और महेंद्रगढ़ में 9.7°C तापमान रहा।

वहीं, तेज धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 19 फरवरी को औसतन अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जिससे दिन में हल्की गर्माहट लौट आई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री अंबाला में रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे दिन का तापमान धीरे-धीरे और बढ़ सकता है।