Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक... Mewar University: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग एडमिशन पर बड़ा बवाल, बिना मान्यता के दाखिले ... Delhi Police: VHP ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, लगाया हिंदुओं के साथ पक्षपात का आरोप; कहा— '... Maharashtra Politics: अजित पवार की मौत के बाद सुप्रिया सुले ने दिया रोहित पवार का साथ, बोलीं— 'सवालो... Darbhanga News: दरभंगा में नदी में गिरा अंगूर से भरा ट्रक, फल लूटने के लिए जान जोखिम में डाल पानी मे... UP Assembly: "OBC का हक हड़प रही सपा", मंत्री संजय निषाद के बयान पर विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष... AI India Summit: जब भारत GI कॉफी लाउंज पहुंचे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, चुस्की लेने के बाद बोले- ‘Wow…’... Greater Noida West Metro: मेट्रो का वादा कर बिके फ्लैट, पर आज भी अधूरा सपना; अब महिलाओं ने संभाला मो...

Navjot Singh Sidhu: “ठोक दो ताली!” शायराना अंदाज में फिर गरजे सिद्धू, विरोधियों की बोलती बंद करने के लिए कही ये बड़ी बात

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार फिर उन्होंने सीधे बयान देने के बजाय शायरी के जरिए विरोधियों पर निशाना साधा है। सिद्धू के इस अंदाज ने सियासी माहौल में नई हलचल पैदा कर दी है।

हाल ही में साझा की गई पंक्तियों में सिद्धू ने किसी का नाम लिए बिना अपने विरोधियों पर तंज कसा। उनके इस शायराना अंदाज को राजनीतिक जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। समर्थक जहां इसे उनकी बेबाक शैली बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे राजनीतिक कटाक्ष मान रहे हैं। सिद्धू ने शायराना अंदाज में कहा कि, ”वो एक समंदर खंगालने में लगे हुए है, हमारी कमियां निकालने लगे हुए हैं… जिनकी अपनी लंगोटियां तक फटी हुई हैं, वह हमारी पगड़ी उछालने में लगे हुए हैं। औ जाओ यार!… खटैक”

सिद्धू की इस शायरी को राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। इस शायराना अंदाज में सिद्धू ने कहने  कोशिश की है कि कुछ लोग अपनी कमजोरियों पर पर्दा डालकर दूसरों की आलोचना में जुटे रहते हैं। विरोधियों द्वारा छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के संदर्भ में जोड़ा जा रहा है। इसी तरह ‘लंगोटियां फटी हुई हैं’ जैसे शब्दों को उन लोगों पर कटाक्ष माना जा रहा है, जो खुद विवादों और सवालों के घेरे में होने के बावजूद दूसरों की साख पर सवाल उठाते हैं। राजनीतिक हलकों में इस शायरी को एक परोक्ष लेकिन तीखा जवाब माना जा रहा है, जिसने चर्चा का नया दौर शुरू कर दिया है।