Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Karnal Pradeep Mishra Katha: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले करनाल में बवाल; VIP पास को लेकर मारप... Indore Weather Update: इंदौर में गर्मी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा! सड़कों पर पसरा सन्नाटा, जानें मौसम... BRICS Summit Indore: इंदौर में ब्रिक्स युवा उद्यमिता बैठक आज से; केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ... Indore Dog Bite Cases: इंदौर में नसबंदी के दावों के बीच श्वानों का आतंक; 1 साल में 60 हजार से ज्यादा... Indore IET Hostel: आईईटी हॉस्टल तोड़फोड़ मामले में नया मोड़, छात्रों ने वीडियो जारी कर मांगी माफी; ख... Indore IET Hostel: आईईटी हॉस्टल गांजा पार्टी मामले में DAVV का बड़ा एक्शन; 3 छात्र सस्पेंड, 1 का एडम... MP New Transfer Policy: मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! आज मोहन यादव कैबिनेट बै... Khandwa Congress Leader Honeytrap: लोन ऐप के जरिए मोबाइल में की एंट्री; कांग्रेस नेता के फोटो एआई से... Chhatarpur News: छतरपुर में 'लुटेरी दुल्हन' का कारनामा; ₹1.5 लाख लेकर दलालों ने कराई शादी, 4 दिन बाद... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में 'सिज़ोफ्रेनिया' का एंगल; सामने आए भोपाल के मशहूर मनोचिकित्स...

Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स मामले में बड़ी कार्रवाई, ब्रिटेन के राजा के भाई प्रिंस एंड्रयू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एपस्टीन मामले में नाम आने के बाद दुनिया में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है. ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स के छोटे भाई पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. BBC के मुताबिक, गुरुवार को ब्रिटेन की स्पेशल पुलिस ने पूर्वी इंग्लैंड के सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित वुड फार्म से एंड्रयू को गिरफ्तार किया. एंड्र्यू को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के आठ जवान सादे कपड़े में पहुंचे थे. आज ही एंड्र्यू 66 साल के हुए हैं.

एंड्रयू की की गिरफ्तारी क्यों हुई?

एंड्रयू पर यौन उत्पीड़न के अपराधी रहे जेफ्री एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज देने का आरोप है. पुलिस इसी मामले की जांच कर रही है. पुलिस एंड्रयू के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर कौन-कौन से गोपनीय दस्तावेज एपस्टीन को दिए गए थे? हालांकि वह लगातार आरोपों को खारिज करते रहे हैं. इन्हीं आरोपों के चलते एंड्रयू ने अक्टूबर 2025 में ड्यूक ऑफ यॉर्क का टाइटल छोड़ने का ऐलान किया था. यह ब्रिटिश राजशाही की सबसे प्रतिष्ठित उपाधियों में से एक है.

गिरफ्तारी पर पुलिस का आधिकारिक बयान

थेम्स वैली पुलिस ने बताया है कि जांच के दौरान आज (19 फरवरी) नॉरफॉक के रहने वाले करीब 66 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. उस पर सार्वजनिक पद का गलत इस्तेमाल करने का शक है. पुलिस बर्कशायर और नॉरफॉक में कुछ जगहों पर तलाशी भी ले रही है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति अभी हिरासत में है. नियमों के तहत उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा. मामला फिलहाल जांच में है, इसलिए लोगों से अपील की गई है कि खबर प्रकाशित करते समय अदालत की अवमानना से बचें.

कौन हैं एंड्रयू माउंटबेटन?

65 साल के एंड्रयू स्वर्गीय क्वीन एलिजाबेथ-II और प्रिंस फिलिप की तीसरी संतान हैं. ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकार में उनका वर्तमान में आठवां स्थान है. वह किंग चार्ल्स III और रॉयल प्रिंसेज एनि के छोटे भाई हैं. उनकी शादी सारा फर्गुसन से हुई है, जिसके बाद वह डचेज ऑफ यॉर्क बन गई थीं पर तलाक के बाद सारा फर्गुसन को यह उपाधि छोड़नी पड़ी थी.

एंड्रयू और सारा की दो बेटियां हैं. इनका नाम प्रिंसेस बीट्रिस और प्रिंसेस यूजिनी है. एंड्रयू ने 22 साल रॉयल नेवी में बिताए हैं. 1982 के फाल्कलैंड युद्ध के दौरान उन्होंने एक हेलिकॉप्टर पायलट के तौर पर काम किया. वह साल 2001 में एक्टिव सर्विस से कमांडर के रैंक के साथ रिटायर हो गए. बाद में साल 2010 में उनको रीयर एडमिरल और साल 2015 में वाइस एडमिरल के पद पर मानद पदोन्नति मिली थी.

नेवी की सेवा के अलावा एंड्रयू ने डिप्लोमैटिक की भूमिका निभाई है. यूके की सरकार ने उनको इंटरनेशनल ट्रेड एंड इनवेस्टमेंट के लिए स्पेशल रीप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया था. साल 2011 से 2019 के बीच वह शाही परिवार के सदस्य के रूप में काम करते रहे और राजा की ओर से विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेते रहे.

एंड्रयू पर क्या आरोप हैं ?

एपस्टीन सेक्स स्कैंडल में नाम आने के एंड्रयू ने खुद को सार्वजनिक जीवन से अलग कर लिया. अमेरिका में फाइल किए गए सेक्सुअल एब्युज के सिविल केस में नाम आने के बाद वह विवादों में घिर गए. कोर्ट में पेश किए कागजात में वर्जिनिया गिफ्रे नाम की युवती ने दावा किया है कि वह सेक्स ट्रैफिकिंग की पीड़ित है. उसका आरोप है कि एपस्टीन ने 16 साल की उम्र से उसका शोषण किया है. यह भी आरोप है कि जेफ्री उसे प्रिंस एंड्रयू समेत तमाम प्रभावशाली लोगों के पास ले जाता था.

एंड्रयू पर तीन पार शारीरिक शोषण का आरोप

वर्जिनिया गिफ्रे का दावा है कि जब वह नाबालिग थी तो प्रिंस एंड्र्यू ने तीन बार उसका यौन शोषण किया. उसने यह भी लिखा है कि प्रिंस का मानना है कि उसके साथ सेक्स करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है. हालांकि, एंड्रयू सालों से इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं. उन्होंने कहा है कि वह कभी इस युवती से मिले भी नहीं हैं. वैसे साल दोनों की 2011 में साथ खड़े होने की तस्वीर सार्वजनिक हुई थी. 15 फरवरी 2022 को खुलासा हुआ था कि एंड्रयू और गिफ्रे ने कोर्ट से बाहर 12 मिलियन यूरो पर समझौता कर लिया है.