Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

Punjab Crime News: प्रेम प्रसंग में अंधी हुई मां, दो मासूम बच्चों को चूहे मारने वाली दवा देकर मार डाला

पंजाब में रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। एक मां ने अपने ही बच्चों को जहर देखकर मौक के घाट उतार दिया। घटना पंजाब के बठिंडा जिले से है, जहां एक महिला पर अपने ही बेटे और बेटी की जान लेने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेम संबंधों में रुकावट मानते हुए दोनों बच्चों को जहर देकर मार डाला।

जानकारी के मुताबिक, लगभग 15 दिन पहले 12 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस समय परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद बीते शुक्रवार रात 7 वर्षीय बेटे की भी अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। लगातार 2 मौतों से गांव में शंका का माहौल बन गया और लोगों ने बच्चों की मां जस्सी कौर पर शक जताया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों बच्चों को कथित तौर पर चूहे मारने की दवा दी गई थी। पुलिस ने आरोपित मां और उसकी मदद करने के संदेह में एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि, आज (शनिवार) सुबह गांव के सरपंच और अन्य गांव वाले फूल थाना पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि दोनों बच्चों की मौत को लेकर उन्हें बच्चों की मां पर शक है। इस मामले में की जानकारी देते हुए बठिंडा एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि, बीते दिन 7 साल के मासूम बेटे की मौत का भी मामला सामने आया है। जांच करने पर पता चला है कि, मां जस्सी कौर के गांव महराज के एक व्यक्ति से प्रेम संबंध में बच्चे बाधा बन रहे थे। इस कारण मां ने दोनों बच्चों को चूहे मारने वाली दवा देकर मार डाला।