Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

Jalandhar: लक्की ओबरॉय हत्याकांड में नया मोड़, एक और नाम आया सामने, खुले बड़े राज

जालंधर: मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस केस में नामजद दलवीर सिंह उर्फ दलबीरा ने मीडिया के सामने आकर खुद को बेगुनाह बताया है। दलबीरा ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उसकी लक्की ओबरॉय से कोई निजी दुश्मनी या लेन-देन नहीं था। वह पिछले दो वर्षों से विदेश में था। उसका झगड़ा शशि शर्मा उर्फ “बोदी वाले” से था, न कि लक्की ओबरॉय से। उसका दावा है कि बोदी वाले के कहने पर ही उसका नाम इस हत्या के मामले में झूठे तौर पर शामिल करवाया गया है।

एक अन्य सवाल के जवाब में दलबीरा ने कहा कि वह जोगा फोलड़ीवाल को जानता तक नहीं है। उससे केवल एक बार होशियारपुर जेल में मुलाकात हुई थी और उसके बाद न तो फोन पर कोई बातचीत हुई और न ही कोई संपर्क रहा। दलबीरा के अनुसार, लक्की ओबरॉय, जोगा फोलड़ीवाल और शशि शर्मा पहले एक साथ रहते थे, लेकिन बाद में कॉलेज प्रधानगी को लेकर उनके बीच विवाद पैदा हो गया। उसने बताया कि पहले जोगा फोलड़ीवाल ने खालसा कॉलेज में प्रधानगी हासिल की थी और बाद में लक्की ओबरॉय ने। लक्की ओबरॉय के प्रधान बनने के बाद यह ऐलान किया गया था कि विदेश बैठकर धमकियां देने वाले सामने आकर बात करें। दलबीरा का कहना है कि यही रंजिश आगे चलकर हत्या तक पहुंच गई। दलबीरा ने यह भी कहा कि वह खुद भी कॉलेज प्रधानगी की राजनीति का शिकार रहा है और इस संस्कृति को खत्म करने के लिए सरकार को गंभीर कदम उठाने चाहिए। उसने दावा किया कि कुछ समय पहले वह बोदी वाले के दफ्तर में विरोध करने गया था, जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

उसके अनुसार, इस घटना के बाद बोदी वाले ने अपने दफ्तर में बाउंसर रखने शुरू कर दिए थे। विदेश में बैठे दलबीरा ने कहा कि उसकी लक्की ओबरॉय से सिर्फ एक बार मुलाकात हुई थी और उसके बाद कोई संपर्क नहीं रहा। “मेरी लक्की ओबरॉय से कोई दुश्मनी नहीं है। मुझे प्रशासन और न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है।” उधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों व सबूतों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। इस बयान पर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।